एक्सप्लोरर

West Bengal: बीजेपी छोड़ते ही मुकुल राय की जेड सिक्योरिटी खत्म, गृहमंत्रालय से किया था अनुरोध

पिछले सप्ताह बीजेपी से पुनः तृणमूल कांग्रेस में आने वाले मुकुल राय के जेड सुरक्षा हटा ली गई है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने Central Reserve Police Force (CRPF) को निर्देश दिया था कि 67 साल के मुकुल राय की सुरक्षा में लगे जवानों को वापस बुला लिया जाए. पिछले सप्ताह ही मुकुल राय अपने बेटे शुभ्रांगशु के साथ ममता बनर्जी के सामने तृणमूल में पुनः वापस आ गए थे.

लगभग तीन साल के लिए टीएमसी से बगावत कर बीजेपी में आने वाले और फिर बीजेपी से तृणमूल में जाने वाले मुकुल राय की Z-category की सुरक्षा वापस ले ले गई है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने Central Reserve Police Force (CRPF) को निर्देश दिया था कि 67 साल के मुकुल राय की सुरक्षा में लगे जवानों को वापस बुला लिया जाए.

पिछले सप्ताह ही मुकुल राय अपने बेटे शुभ्रांगशु के साथ ममता बनर्जी के सामने तृणमूल में पुनः वापस आ गए. 2017 में TMC छोड़कर BJP में आने के बाद मुकुल को गृह मंत्रालय ने सुरक्षा कवर दिया था जिसे 2021 के चुनाव के पहले अपग्रेड कर दिया गया था.  टीएमसी में वापस लौटने के बाद मुकुल ने पत्र लिखकर कहा था कि उनकी सुरक्षा वापस ले ली जाए.

पत्र लिखकर सुरक्षा वापस लेने का अनुरोध किया था
 सरकारी सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा वापस लेने का आदेश कल जारी किया गया था और फिलहाल सीआरपीएफ सुरक्षा वापस लेने की प्रक्रिया में है. मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांशु की केंद्रीय सुरक्षा पिछले शनिवार को ही वापस ले ली गई थी. मुकुल रॉय ने टीएमसी में शामिल होने के बाद शनिवार को गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर अपनी सीआरपीएफ सुरक्षा वापस लेने के लिए कहा था. जिसके बाद कल गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा वापस लेने का आदेश जारी किया है. उन्हें पिछले शुक्रवार से बंगाल सरकार द्वारा वाई ग्रेड सुरक्षा प्रदान की गई है.

बीजेपी विधायकों को अपने पाले में करने की कोशिश 
मुकुल रॉय के बेटे को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों का कवर दिया गया था. वहीं मुकुल रॉय को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की सुरक्षा मिली थी. बीजेपी के भीतर पश्चिम बंगाल में बगावत की खबर है. जब से बंगाल में शुभेंदु अधिकारी का कद बढ़ा है तब से मुकुल राय का कद घट गया था. इससे वे परेशान थे. चुनाव के दौरान भी उनकी कोई पूंछ नहीं थी. अब बीजेपी के चुने हुए विधायकों में बगावत की खबर है. माना जा रहा है कि मुकुल राय बीजेपी के कई विधायकों को अपने पक्ष में कर सकते हैं. टीएमसी के कई नेताओं ने भी दावा किया है कि जल्द ही बीजेपी के 20 से अधिक विधायक उनके दल में शामिल होने वाले हैं. 


सीआरपीएफ के 24 जवान लगे थे सुरक्षा में 
बीजेपी में शामिल होने के बाद मुकुल राय को Y+ सुरक्षा मिली थी. इसके बाद बंगाल चुनाव से कुछ पहले सुरक्षा के स्तर को बढ़ाकर जेड कर दिया गया. जेड सुरक्षा के तहत मुकुल राय को सीआरपीएफ के 22-24 हथियारबंद जवान 24 घंटे कवर कर रहे थे. ये जवान पश्चिम बंगाल में मुकुल राय जहां-जहां जाते थे, उन्हें सुरक्षा प्रदान करते थे. वहीं उनके बेटे शुभ्रांग्शु को CISF का सुरक्षा कवर मिला था. 

ये भी पढ़ें Lok Sabha Polls: लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों ने खर्च किए 775 करोड़, विजेताओं में शशि थरूर सबसे आगे

Vaccine Dependency: एक्सपर्ट का दावा- आने वाले दिनों में भारत की वैक्सीन पर निर्भर होगी दुनिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget