एक्सप्लोरर

शनिवार से इन शहरों के फोर्टिस अस्पतालों में स्पुतनिक वी टीके उपलब्ध होंगे

इससे पहले दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और मधुकर रेनबो बाल अस्पताल ने भी कहा था कि वे 20 जून तक कोविड-19 के रूसी टीके देना शुरू कर देंगे. केंद्र सरकार ने टीके की कीमत 1,145 रुपये प्रति खुराक तय की है.

नई दिल्ली: निजी अस्पताल फोर्टिस हेल्थकेयर ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि भारत में उपयोग के लिए स्वीकृत तीसरा कोरोना वायरस-रोधी टीका स्पुतनिक वी शनिवार से गुड़गांव और मोहाली स्थित उसके अस्पतालों में उपलब्ध होगा. उसने कहा कि सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार टीके का भंडार सीधे डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज से खरीदा गया है. 

निजी अस्पताल श्रृंखला ने एक बयान में कहा, "दो खुराक वाला टीका फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम और फोर्टिस अस्पताल, मोहाली में उपलब्ध होगा." आने वाले दिनों में, चरण-वार पायलट प्रोजेक्ट के तहत 11 शहरों के फोर्टिस अस्पतालों में टीके उपलब्ध होंगे. 

फोर्टिस हेल्थकेयर के एमडी और सीईओ डॉ आशुतोष रघुवंशी ने कहा, "फोर्टिस सक्रिय रूप से यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहा है कि अधिक से अधिक भारतीयों को पूरे टीके लगाए जाए. आज तक, हमारी इकाइयां केवल कोवैक्सिन और कोविशील्ड प्रदान कर रही थीं." उन्होंने कहा, "हालांकि, हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि फोर्टिस, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के सहयोग से टीकाकरण अभियान का विस्तार करने और वायरस के संक्रमण के जोखिम को कम करने के दोहरे उद्देश्य के साथ फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम और फोर्टिस अस्पताल, मोहाली में तीसरा टीका विकल्प प्रदान करने जा रहा है." 

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और मधुकर रेनबो बाल अस्पताल ने भी कहा था कि वे 20 जून तक कोविड-19 के रूसी टीके देना शुरू कर देंगे. केंद्र सरकार ने टीके की कीमत 1,145 रुपये प्रति खुराक तय की है. 

निजी कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों के लिए कोविशील्ड की अधिकतम कीमत 780 रुपये प्रति खुराक तय की गई है, जबकि कोवैक्सिन की प्रति खुराक 1,410 रुपये है. रूस के गमलेया नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी ने यह वैक्सीन विकसित की है और रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष विश्व स्तर पर इसका विपणन कर रहा है. 

देश में टीके के लिए व्यावसायिक साझेदार हैदराबाद स्थित डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज रूस से टीके का आयात कर रही है. आने वाले समय में भारत में भी इस टीके का उत्पादन होगा.
गमलेया और आरडीआईएफ के अनुसार, स्पुतनिक वी ने 92 प्रतिशत की प्रभावकारिता दर का प्रदर्शन किया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget