एक्सप्लोरर

Telangana: राष्ट्रीय पार्टी के लॉन्च कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं सीएम KCR की बेटी

Telangana News: पार्टी के नए नाम की घोषणा के लिए हैदराबाद में स्थित तेलंगाना भवन में एक भव्य सभा का आयोजन किया गया था.

Telangana Rashtra Samiti News: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) ने राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखने की कवायद के साथ बुधवार (5 अक्टूबर) को अपनी पार्टी का नाम बदल दिया. उन्होंने अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) का नाम भारत राष्ट्र समिति (BRS) रखा है. पार्टी के इस समारोह में केसीआर की बेटी और वरिष्ठ नेता के. कविता (K Kavitha) अनुपस्थित रही थीं.  

केसीआर ने बुधवार को, दशहरे के अवसर पर, राष्ट्रीय पार्टी का एलान किया था. उन्हें असदुद्दीन ओवैसी के एआईएमआईएम और कर्नाटक के जेडीएस जैसे क्षेत्रीय दलों ने समर्थन दिया है. पार्टी के नए नाम की घोषणा के लिए हैदराबाद में स्थित तेलंगाना भवन में एक भव्य सभा का आयोजन किया गया था. 

बड़ी संख्या में पहुंचे नेता और कार्यकर्ता

इस कार्यक्रम में राज्य के कोने-कोने से टीआरएस के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे थे. पार्टी का बदलने के बाद सीएम राव ने कहा कि पार्टी से संबद्ध किसान संघ पहले महाराष्ट्र से शुरू किया जाएगा. महाराष्ट्र को पार्टी की गतिविधि के पहले क्षेत्र के रूप में चुना जाएगा. राष्ट्रीय पार्टी से संबद्ध किसान संघ पहले महाराष्ट्र से शुरू किया जाएगा.

घर पर मनाया दशहरा

के. कविता ने बुधवार (5 अक्टूबर) को अपने घर पर दशहरा मनाया था. टीआरएस नेता ने इस अवसर पर प्रार्थना करते हुए अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की और लिखा कि दशहरे के इस शुभ दिन पर, हमने घर पर आयुध पूजा की. मुनुगोड़े उपचुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए नेताओं की सूची में भी के. कविता का नाम नहीं है.

मुख्यमंत्री केसीआर के बेटे और राज्य के आईटी व उद्योग मंत्री केटीआर 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के पार्टी प्रभारियों में से एक हैं. इस सूची में सबिता इंदिरा रेड्डी, सत्यवती राठौड़, पद्मा देवेंद्र रेड्डी, गोंगिडी सुनीता, दीपिका युगेंदर जैसे मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के नाम शामिल हैं.  केटीआर (KTR) के नाम से मशहूर कविता के भाई कलवकुंतला तारक रामा राव भी पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च करने के समारोह में मौजूद थे. 

ये भी पढ़ें- 

KCR National Party: मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव पूरे देश की करेंगे यात्रा, महाराष्ट्र से होगी संगठन की शुरुआत

बीजेपी या कांग्रेस, केसीआर की भारत राष्ट्र समिति से किसे ज्यादा खतरा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
मल्लिकार्जुन खरगे का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- 'ईश्वर उन्हें...'
मल्लिकार्जुन खरगे का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- 'ईश्वर उन्हें...'
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', CJP के संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget