एक्सप्लोरर

क्या 15 अप्रैल को खत्म हो जाएगा Lockdown? किसका होगा आख़िरी फ़ैसला

देश में जारी लॉकडाउन को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है. यहां ध्यान रहे कि लॉकडाउन को लेकर कोई भी फैसला पीएम मोदी ही करेंगे.

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 704 COVID-19 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है और इसी के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 4200 के पार चली गई है. बढ़ते आंकड़ों के बीच सभी के मन में एक ही सवाल है कि क्या लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद भी जारी रहेगा? चर्चा इस बात की भी हो रही है कि सरकार कुछ पाबंदियों के साथ थोड़ा ढील दे सकती है. लेकिन अभी तक किसी तरह का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. हालांकि कुछ दिनों पहले कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने जरूर कहा था कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की सरकार की फिलहाल कोई योजना नहीं है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 24 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा की थी. 24-25 मार्च की दरम्यानी रात से 14 अप्रैल तक 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है. तमाम तरह की दिक्कतों के बावजूद कुछ अपवादों को छोड़कर लोग लॉकडाउन में भागीदारी निभा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय और गृह मंत्रालय रोजाना अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील करते हैं. घरों में ही रहने की सलाह दे रहे हैं.

इस बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि देश में लागू 21 दिन के लॉकडाउन की अवधि में 14 अप्रैल के बाद विस्तार किया जाए, क्योंकि लोगों के जीवन रक्षा के लिए यह महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं 15 अप्रैल के बाद भी राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के पक्ष में हूं. क्योंकि हम आर्थिक समस्याओं से उबर सकते हैं. लेकिन हम जीवन नहीं लौटा सकते. हम लोगों की जान नहीं लौटा सकते.’’

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ देश का एकमात्र हथियार लॉकडाउन है. राव ने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री, भारत सरकार से अपील करता हूं कि वे बेझिझक लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दें.’’ उन्होंने कहा, ‘‘किसी से भी सलाह लें, प्रत्येक मुख्यमंत्री से सलाह करें, पूरे देश के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करें, लेकिन सोच-समझकर फैसला लें. क्योंकि भारत में हमारे पास इस जानलेवा वायरस से निपटने का और कोई हथियार नहीं है.’’

इसी तरह की सलाह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर दी है. भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी में लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद ट्रेन, हवाई यात्रा और अंतर्राजीय सड़क परिवहन को शुरू करने को लेकर चिंता ज़ाहिर की है.

सीएम ने आशंका जताई है की अगर ये सभी सेवाएं शुरू होती हैं तो अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित आ सकते हैं. ऐसी ही स्थिति दूसरे राज्यों में भी हो सकती है. सीएम भूपेश बघेल ने सेवाएं शुरू करने से पहले व्यापक विचार करने की सलाह पीएम मोदी को दी है.

अब लॉकडाउन की मौजूदा मियाद खत्म होने में एक सप्ताह बचे हैं. सभी की नजरें प्रधानमंत्री मोदी के फैसलों पर टिकी हैं. आखिरी फैसला प्रधानमंत्री मोदी ही लेंगे. ऐसे में किसी अटकलों और अफवाहों पर न ध्यान देकर प्रधानमंत्री के फैसलों का इंतजार करना मुनासिब है.

चंडीगढ़: Coronavirus से ठीक हुए यश ने लोगों को दी ये सलाह, यहां पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नबीन कल करेंगे बड़ी बैठक, विपक्ष का प्रदर्शन और आगामी चुनाव होंगे अहम मुद्दे
नितिन नबीन कल करेंगे बड़ी बैठक, विपक्ष का प्रदर्शन और आगामी चुनाव होंगे अहम मुद्दे
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आग बबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आग बबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget