एक्सप्लोरर

India Cheetah Project: चीते लाने के लिए नामीबिया पहुंचा भारत का टाइगर फेस वाला स्पेशल प्लेन, देखें तस्वीरें

India Cheetah Project: 16 सितंबर यानी कल नामीबिया की राजधानी विंडहॉक से इस विशेष विमान के जरिए चीतों को भारत लाया जा रहा है. 8 चीतों में 5 मादा और 3 नर चीते शामिल हैं.

India Cheetah Project: भारत में कई दशकों के इंतजार के बाद चीतों की वापसी हो रही है. करीब 70 साल बाद भारत में दोबारा चीता दिखाई देंगे. नामीबिया से करार के चलते 17 सितंबर को 8 चीते भारत लाए जा रहे हैं. इसी दिन पीएम मोदी (PM Modi) का जन्मदिन भी है. अब चीतों की भारत वापसी को पीएम मोदी के जन्मदिन का तोहफा बताया जा रहा है. इसी दिन पीएम मोदी की मौजूदगी में सभी चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा. अब इन चीतों को लाने के लिए भारत का विशेष विमान नामीबिया पहुंच चुका है. 

भारत से नामीबिया गए इस विमान को खासतौर पर डिजाइन किया गया है. इस विमान की तस्वीरें सामने आई हैं. इस पर चीते का मुंह प्रिंट किया गया है, जो देखने में काफी आकर्षक नजर आ रहा है. इसी विमान से आठों चीतों को भारत लाया जा रहा है. क्योंकि 70 साल बाद देश को चीते मिल रहे हैं, ऐसे में इसे एक इवेंट की तरह देखा जा रहा है. 

India Cheetah Project: चीते लाने के लिए नामीबिया पहुंचा भारत का टाइगर फेस वाला स्पेशल प्लेन, देखें तस्वीरें

चीतों को लाने के लिए 91 करोड़ का बजट
16 सितंबर यानी कल नामीबिया की राजधानी विंडहॉक से इस विशेष विमान के जरिए चीतों को भारत लाया जा रहा है. 8 चीतों में 5 मादा और 3 नर चीते शामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक 17 सितंबर सुबह ये 8 चीते जयपुर लैंड करेंगे और वहां से हेलिकॉप्टर के जरिए उन्हें कूनो नेशनल पार्क लाया जाएगा. यह पहली बार होगा जब किसी मांसाहारी पशु को एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप लाया जा रहा है. 2020 में सुप्रीम कोर्ट ने नामीबिया से चीता लाने को हरी झंडी दे दी थी. फिलहाल इस पूरी परियोजना के लिए सरकार 91 करोड़ का बजट निर्धारित किया है. 

चीतों के लिए खास इंतजाम
बता दें कि वन्य जीव एवं पर्यावरण मंत्रालय नामीबिया के अलावा दक्षिण अफ्रीका से चीते लाने की तैयारी कर रहा है. दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए जाने को लेकर दोनो देशों के बीच बात अंतिम दौर में है. अफ्रीका की टीम ने भारत का दौरा कर तैयारियों का जायजा भी लिया है. वह तैयारियों से संतुष्ट हैं. वन्य जीव वैज्ञानिकों के मुताबिक भारत में चीता की आबादी बनाए रखने के लिए कुल 35-45 चीते होने ज़रूरी हैं, इसलिए अलगे 5 सालों तक हर साल 4 से 8 चीते भारत लाए जाएंगे. सूत्रों ने बताया कि जो वातावरण चीता को नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका में मिलता है. वैसा ही वातावरण उन्हें कूनो में मिलेगा, हालांकि भारत में चीता के लिए सुविधाएं नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से भी बेहतर हैं. वहीं कूनो में इन विदेशी मेहमानों के लिए शिकार की भी कमी नहीं है.

ये भी पढ़ें - 

International Democracy Day: वर्ल्ड डेमोक्रेसी इंडेक्स में गिर रही भारत की रैंकिंग, जानें क्या हैं लोकतंत्र के असली मायने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को कोर्ट से बड़ी राहत, 2024 जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में मिली रिहाई
महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को कोर्ट से बड़ी राहत, 2024 जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में मिली रिहाई
Explained: अगर खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
Cockroach Janta Party Protest LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके बोले- इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान
LIVE: CJP के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके बोले- धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें
दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में Youth for Viksit Bharat सम्मेलन, 6000 युवाओं की भागेदारी
दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में Youth for Viksit Bharat सम्मेलन, 6000 युवाओं की भागेदारी

वीडियोज

'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar
Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- '12 सालों में आत्मनिर्भरता की...'
डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- '12 सालों में आत्मनिर्भरता की...'
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Embed widget