एक्सप्लोरर

विधानसभा में पहले संबोधन में CM योगी पर अखिलेश यादव का निशाना- ध्यान देना पड़ेगा कि चुनी हुई सरकार कहीं... 

अखिलेश यादव ने स्पीकर को संबोधित करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आप उस शहर से आए हैं, जिस शहर ने कोरोना देखा था. और कैसा कोरोना देखा था. उस शहर के सेविंग अकाउंट बता सकते हैं.

उत्तर प्रदेश के विधानसभा में विपक्ष के नेता अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर इशारों ही इशारों में जमकर वार किए. उन्होंने स्पीकर चुने जाने पर बीजेपी नेता सतीश महाना को बधाई दी. इसके साथ ही अखिलेश ने स्पीकर सतीश महाना को संबोधित करते हुए कहा कि स्पीकर की ज़िम्मेदारी बहुत बड़ी है, क्योंकि उन्हें हम सदस्यों के अधिकार का बचाव भी करना है.

अखिलेश यादव ने कहा, "कई बार ऐसा होगा कि हमें आपकी ज़रूरत पड़ेगी और बिना आपके स्वस्थ लोकतंत्र नहीं चल सकता है. हालांकि आप राइट साइड से आए हैं लेकिन ध्यान आपको लेफ्ट में रखना है. अब आपको उन्होंने छोड़ दिया है. मुझे उम्मीद है निष्पक्ष हैं आप...आप अब राइट की तरफ नहीं देखेंगे, आप केवल लेफ्ट की तरफ देखेंगे. हाउस के रेफरी हैं आप. कभी गेम का हिस्सा मत बन जाना, क्योंकि आप राइट से आए हैं. 

अखिलेश का कोरोना महामारी को लेकर सरकार पर निशाना

अखिलेश यादव ने स्पीकर को संबोधित करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "आप उस शहर (कानपुर) से आए हैं, जिस शहर ने कोरोना देखा था. और कैसा कोरोना देखा था. उस शहर के सेविंग अकाउंट बता सकते हैं. देश में सेविंग अकाउंट से कहीं सबसे ज्यादा पैसा निकाला गया तो वो कानपुर शहर था, आपका शहर था. इसलिए वो बहस का समय नहीं है... हम अभी इतना कहना चाहते हैं कि समय समय पर आपके संरक्षण की ज़रूरत पड़ेगी और जितना आप विपक्ष को मौका देंगे लोकतंत्र उतना मज़बूत होगा.

 

"चुनी हुई सरकार कहीं तानाशाह सरकार न बन जाए"

अखिलेश यादव ने कहा, "चुनी हुई सरकार के आप स्पीकर हैं. हम सब जनता के बीच गए थे और चुनकर आए हैं. हम चुनकर आए तब आपको सर्वसम्मति से बैठाया है. आपको उतना ध्यान देना पड़ेगा कि चुनी हुई सरकार कहीं तानाशाह सरकार न बन जाए."

"कुछ लोग विदेश नहीं जाना चाहते"

अखिलेश यादव ने सतीश महाना के विदेश यात्राओं का ज़िक्र करते हुए कहा, "आप लगभग 35 देश घूमकर आए हैं...मुझे खुशी है कि अध्यक्ष हमारे ऐसे बने हैं कि अब जब कभी विदेश यात्रा होगी तो भूलेंगे नहीं हम लोगों को. ये न करना कि राइट वालों को ही बिठाकर के ले जाएं आप...हालांकि राइट में कुछ ऐसे सदस्य हैं, वो विदेश नहीं जाना चाहते." इस पर स्पीकर ने अखिलेश से उस सदस्य का नाम पूछा तो अखिलेश ने कहा, "मैं बात को आगे नहीं बढ़ाउंगा अध्यक्ष महोदय."

Ukraine-Russia War: युद्ध के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- तबाह किए यूक्रेन के 123 एयरक्राफ्ट्स, 74 हेलिकॉप्टर्स और 309 UAV

यूपी में बीजेपी को हराना है तो मुसलमानों को... चुनावों में करारी हार के बाद बोलीं मायावती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget