एक्सप्लोरर

'जल्द ही हाफ पैंट-काली टोपी में दिखेंगे एकनाथ शिंदे', केबी हेडगेवार को श्रद्धांजलि देने पर संजय राउत का तंज

Maharashtra: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्मृति मंदिर रश्मि बाग में RSS संस्थापक डॉ केबी हेडगेवार और एमएस गोलवलकर को श्रद्धांजलि दी थी.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने बीते दिनों नागपुर में स्मृति मंदिर का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने आरएसएस (RSS) के संस्थापक केबी हेडगेवार (KB Hedgewar) और एमएस गोलवलकर को श्रद्धांजलि दी थी. इसी को लेकर अब शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने सीएम शिंदे पर तंज कसा है. 

संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा कि जल्द ही शिंदे हाफ पैंट-काली टोपी में भी दिखाई देंगे. आरएसएस एक हिंदूवादी संगठन है वहां जाना कुछ गलत नहीं है लेकिन सवाल यह कि इसके पहले शिंदे क्यों कभी वहां नहीं गए. हालांकि, अपने दौरे के समय शिंदे ने कहा था कि मुख्यमंत्री बनने के बाद वह इस प्रेरणा स्थल पर पहली बार आए हैं. इसके पीछे कोई राजनीति नहीं है. वह बचपन में भी संघ की शाखा में जाते रहे हैं. 

कौन हैं केबी हेडगेवार?

डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) की नींव रखी थी. डॉ. हेडगेवार का जन्म नागपुर के ब्राह्मण परिवार में हुआ था. शुरुआती पढ़ाई नागपुर के नील सिटी हाईस्कूल में हुई. मैट्रिक के बाद हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एस मूंजे ने उन्हें मेडिकल की पढ़ाई के लिए कोलकाता भेजा. पढ़ाई करके जब वह नागपुर लौटे तो वह 1915 में नागपुर लौटने पर कांग्रेस में सक्रिय हो गए. 1921 में कांग्रेस के असहयोग आंदोलन को लेकर उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था. 

उन्होंने 1925 में विजय दशमी के दिन डॉ. हेडगेवार ने संघ की नींव रखी थी और वह संघ के पहले सरसंघचालक बने थे. हेडगेवार ने शुरू से ही संघ को सक्रिय राजनीति से दूर सिर्फ सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों तक सीमित रखा. अब उन्हें ही श्रद्धांजलि देने पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को विवादों का सामना करना पड़ रहा है. 

ये भी पढ़ें: BMC Election: महाविकास अघाड़ी से मोह भंग! खरगे से बोले मुंबई कांग्रेस चीफ- BMC चुनाव में अकेले लड़े पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget