एक्सप्लोरर

सोनिया गांधी ने बनाया कांग्रेस के 17 नेताओं का 'थिंक टैंक ग्रुप', 25 अक्टूबर को बुलाई बैठक

सम-सामयिक मुद्दों पर चर्चा कर पार्टी का स्टैंड तय करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी में एक 'थिंक टैंक' समूह बनाया है. इसमें 17 नेताओं को शामिल किया गया है जिसकी अध्यक्षता सोनिया गांधी करेंगी.

नई दिल्ली: सम-सामयिक मुद्दों पर चर्चा कर पार्टी का स्टैंड तय करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी में एक 'थिंक टैंक' समूह बनाया है. इसमें 17 नेताओं को शामिल किया गया है जिसकी अध्यक्षता सोनिया गांधी करेंगी. इस समूह की पहली बैठक सोनिया गांधी के घर पर 25 अक्टूबर की सुबह बुलाई गई है.

मंदी से लेकर राम मंदिर तक चर्चा

कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक काफी समय से इसकी जरूरत जताई जा रही थी. महत्वपूर्ण विषयों पर पार्टी का रुख तय करने के लिए एक विशेष कमिटी बनाई गई है. उन्होंने बताया कि कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होनी है. मसलन आगामी संसद सत्र में सरकार नागरिकता संशोधन बिल ला सकती है, सरकार सरकारी कम्पनियों का विनिवेश कर रही है, मंदी का माहौल है, अयोध्या विवाद का फैसला आने वाला है. इन तमाम मुद्दों पर चर्चा होनी है. पार्टी के एक वरिष्ठ सूत्र ने ये भी बताया कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर यानी एनआरसी के मुद्दे पर पूर्वोत्तर के कांग्रेस नेताओं की एक कमिटी अलग से बनाई गई है. एनआरसी कमिटी की बैठक 25 अक्टूबर की शाम होगी.

बड़ी खबरें: कमलेश तिवारी के परिवार को मुआवजा देगी यूपी सरकार, MTNL-BSNL का होगा विलय

जोमैटो में काम करता था कमलेश तिवारी की हत्या का आरोपी, इंटरनेट यूजर्स ने कंपनी पर साधा निशाना

वरिष्ठ नेताओं को मिली प्राथमिकता

जहां तक नए थिंक टैंक समूह की बात है तो इसमें वरिष्ठ नेताओं को प्राथमिकता दी गई है साथ ही युवा नेताओं को इसमें शामिल किया गया है. अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस समूह में सोनिया गांधी के अलावा राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, एके एंटनी, कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा, जयराम रमेश, अंबिका सोनी, अधीर रंजन, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रणदीप सुरजेवाला, सुष्मिता देव, राजीव सातव हैं. जाहिर है जहां वरिष्ठ नेताओं को सोनिया गांधी के करीबी हैं वहीं युवा नेता राहुल गांधी की टीम से हैं. दिलचस्प ये है कि इस महत्वपूर्ण समूह में प्रियंका गांधी का नाम नहीं है.

शिवसेना नेता संजय राउत का दावा- महाराष्ट्र में शिवसेना के बिना सरकार नहीं बना पाएगी बीजेपी

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने कहा- कश्मीर से हुआ अलकायदा के सहयोगी संगठन एजीएच का सफाया

चुनाव नतीजों की समीक्षा भी होगी?

बहरहाल दो राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे. इसके ठीक अगले दिन होने वाली कांग्रेस थिंक टैंक की बैठक में चुनाव परिणाम की चर्चा होगी ही. नतीजे अगर अनुमानों के अनुसार ही आए तो दोनों राज्यों में कांग्रेस को निराशा हाथ लगेगी. ऐसे में 25 अक्टूबर की बैठक में इस निराशा से पार्टी को बाहर लाने की रणनीतियों पर चर्चा भी हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget