एक्सप्लोरर

सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ी, दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती

Sonia Gandhi Health Update: पेट से संबंधित समस्या के कारण सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उनकी रूटीन चेकअप की गई. शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा.

Sonia Gandhi Health Bulletin: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की गुरुवार (20 फरवरी 2025) को अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल उनकी सेहत ठीक है. डॉक्टर्स की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है और कल यानी (शुक्रवार 21 फरवरी 2025) को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. दिसंबर 2024 में सोनिया गांधी 78 साल की हो चुकी हैं.

डॉक्टर ने कहा कि चिंता की बात नहीं

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन की ओर से कहा गया, "उन्हें पेट से संबंधित किसी समस्या के कारण भर्ती कराया गया था. उनकी रूटीन चेकअप की गई, हालांकि कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है और पूरी संभावना है कि उन्हें शुक्रवार को सुबह तक अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी. वह डॉ. समीरन नंदी की देखरेख में हैं."

पिछले साल सितंबर में भी हुईं थीं भर्ती

खराब तबीयत के कारण सोनिया गांधी दिसंबर 2024 में कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक (CWC) में शामिल नहीं हुईं थीं. सितंबर 2024 में भी सोनिया गांधी खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं. तब उन्हें हल्का बुखार था. मार्च 2024 में भी खराब तबीयत के कारण सोनिया गांधी सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं. हालांकि, एक दिन बाद मेडिकल बुलेटिन जारी कर कहा गया था कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं.

सोनिया गांधी को आखिरी बार पब्लिक में 13 फरवरी 2025 को ससंद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में देखा गया था. उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी मांगें रखी थी. राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर उनके बयान को लेकर राजनीति काफी गरमाई थी. कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी 2025 को पार्टी के नए मुख्यालय इंदिरा भवन का उद्घाटन किया था. इस भवन का निर्माण सोनिया गांधी के पार्टी अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान शुरू हुआ था.

ये भी पढ़ें : '7 दिन के अंदर सरेंडर कर दें लूटे हुए हथियार', राष्ट्रपति शासन लगते ही मणिपुर राज्यपाल ने दिया बड़ा अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला

वीडियोज

Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget