एक्सप्लोरर

Apna Dal: सोनेलाल पटेल की जयंती मनाने को लेकर दो बहनों में घमासान, पल्लवी पटेल ने लगाए अनुप्रिया पटेल पर आरोप

Apna Dal Conflict: अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की जयंती मनाने को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और उनकी छोटी बहन पल्लवी पटेल में विवाद हो गया है.

Sonelal Birth Anniversary: अपना दल (Apna Dal) के संस्थापक सोनेलाल पटेल (Sonelal Patel) की जयंती मनाने को लेकर दो हाईप्रोफाइल बहनों का टकराव एक बार फिर मुखर हो गया है. बड़ी बहन और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल (Union Minister Anupriya Patel) की पार्टी की ओर से कहा गया कि छोटी बहन पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) अनावश्यक रूप से विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रही हैं. जबकि छोटी बहन का आरोप है कि सत्ता का दुरुपयोग करके उन्हें पिता की जयंती मनाने से रोका जा रहा है. कुल मिलाकर विवाद तूल पकड़ चुका है. दोनों ही तरफ से आरोपों की बौछार जारी है.

2 जुलाई को अपना दल की नींव रखने वाले सोनेलाल पटेल की जयंती है. इसके मद्देनजर केंद्रीय मंत्री और सोनेलाल की बड़ी बेटी अनुप्रिया पटेल ने अपनी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) के बैनर तले इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भव्य आयोजन करने की तैयारी की है. इसमें प्रदेश भर से पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया गया है. कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में थीं, तभी खबर आई कि छोटी बहन पल्लवी पटेल ने भी इसी परिसर में आयोजन की अनुमति न देने को लेकर हंगामा मचा दिया है.

पल्लवी पटेल ने लगाए अनुप्रिया पटेल पर आरोप

पल्लवी ने आयोजन की अनुमति न देने पर पहले पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर से मुलाकात की और वहां समुचित जवाब न मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जा पहुंची. मुख्यमंत्री से पल्लवी की मुलाकात नहीं हो पाई. बाद में पल्लवी ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि पिता की जयंती मनाने के लिए पहले रवींद्रालय बुक कराने का प्रयास किया गया. यहां अनुमति न मिलने पर विश्वरैया प्रेक्षागृह के लिए कोशिश की गई, वहां भी बात नहीं बनी तो इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम करने की अनुमति मांगी गई. मगर एक के बाद एक उन्हें कोई न कोई वजह बताकर आयोजन करने की अनुमति नहीं दी गई.

अनुप्रिया पटेल को मिली इजाजत

पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) ने यह भी कहा कि जिस किसी से भी अनुमति न देने की वजह पूछी गई उसने ऊपर से दबाव की बात कही. इस सबके बाद वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) से मिलने गयी. उधर अनुप्रिया पटेल (Union Minister Anupriya Patel) की पार्टी अपना दल (सोनेलाल) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने कहा कि 18 जून को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की बुकिंग कराई गई और 24 जून को प्रशासनिक अनुमति मिल गई है. कार्यक्रम के एक दिन पूर्व उसी कैम्पस में जयंती मनाने का प्रयास दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में विवाद खड़ा करने की कोशिश है. पाल ने कृष्णा पटेल से अनुरोध करते हुए कहा कि विधायक पल्लवी पटेल की जिद को दरकिनार करते हुए लखनऊ (Lucknow) में किसी अन्य स्थान पर जयंती मनाने की सलाह भी दी.

इसे भी पढ़ेंः
Combat Aircraft: दुश्मनों की धड़कन बढ़ा देगी भारत की ये कामयाबी! DRDO के बिना पायलट वाले इस लड़ाकू एयरक्राफ्ट ने भरी उड़ान

Mohammad Zubair Case: मोहम्मद जुबैर को जेल से राहत नहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिका पर पुलिस से जवाब मांगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget