एक्सप्लोरर

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंगेजमेंट पर हुआ डाउट, फिर बेस्ट फ्रेंड को राजा रघुवंशी ने सब कुछ कह डाला, बोला- 'सोनम...'

सोनम और राजा रघुवंशी मामले में उनके बेस्ट फ्रेंड आकाश शर्मा ने निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि राजा को इंगेजमेंट से ही शक था.

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस केस में रोज़ नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच राजा के सबसे करीबी दोस्त आकाश शर्मा ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कुछ ऐसे तथ्य और भावनाएं साझा कीं, जो इस केस के कई पहलुओं को उजागर करती हैं. आकाश ने साफ कहा कि राजा इंगेजमेंट के तुरंत बाद ही उलझन में था कि सोनम उसे समय नहीं दे रही. उसे यह खल रहा था कि जब वह खुद बिजी रहते हुए समय निकालता है तो सोनम क्यों नहीं? राजा ने मुझसे कहा था, ‘भैया कॉल नहीं उठाती है सोनम क्या करूं, शादी करूं या न करूं?

राजा को इंगेजमेंट के बाद लगातार संदेह और असमंजस था, लेकिन उसने यह सोचकर नजरअंदाज किया कि “नई-नई इंगेजमेंट में ऐसा होता है”. दोस्त आकाश ने उसे समझाया कि थोड़ा वक्त दो, सब ठीक हो जाएगा, लेकिन यह थोड़ा वक्त कभी शांति नहीं ला सका और फिर वह हुआ, जिसकी किसी को कल्पना नहीं थी. राजा ने आकाश को बताया था कि सोनम ने खुद हनीमून का प्लान बनाया था और कामाख्या देवी और मेघालय के लिए टिकट बुक करवा दी थी. राजा ने जाते समय कहा था कि आकाश, तेरी भाभी ने टिकट बुक करवाए हैं. जा रहा हूं, यही उनकी आखिरी बात थी. इसके बाद आकाश केवल राजा की तस्वीरों और यादों के सहारे रह गया.

“मुझे आज भी विश्वास नहीं होता कि सोनम ऐसा कर सकती है”
आकाश ने इंटरव्यू में यह भी कहा कि सोनम हमेशा बहुत विनम्र, शांत और सम्मानजनक व्यवहार करती थी. उन्हें कभी नहीं लगा था कि वो ऐसी भयावह साजिश का हिस्सा हो सकती है. मुझे अब भी यकीन नहीं होता कि सोनम ने ये किया, लेकिन अगर किया है तो उसे फांसी मिलनी ही चाहिए. आकाश ने कहा कि आज बेटा चला गया, उसे तो कोई नहीं बचा सका. बेटियों को बहुत बचा लिया, अब बेटों को भी बचा लिया जाए. राजा की मौत केवल एक हत्या नहीं, बल्कि एक दोस्त, एक बेटे और एक परिवार की उम्मीद का अंत था.

परिवार का दुःख और न्याय की मांग
राजा के परिवार ने भी स्पष्ट मांग की है कि जो भी दोषी है, चाहे वह सोनम हो या कोई और उसे फांसी मिलनी चाहिए. आकाश ने बताया कि राजा की मां अभी तक इस घटना से उबर नहीं पाई हैं और वह स्वयं भी उस घर में अब जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी की चेतावनी
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
लाल किले से PM मोदी की बड़ी घोषणा, बताया 2047 तक देश का क्या होगा लक्ष्य
लाल किले से PM मोदी की बड़ी घोषणा, बताया 2047 तक देश का क्या होगा लक्ष्य

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget