एक्सप्लोरर

Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट के दो असिस्टेंट्स को गोवा पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

सोनाली फोगाट के दो सहयोगियों को गोवा की अंजुना पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है. सोनाली के परिवार वालों ने उनके सहयोगी सुखविंदर और पीए सुधीर सांगवान पर हत्या का आरोप लगाया है.

Sonali Phogat Death: गोवा पुलिस ने बीजेपी नेता और बिग बॉस प्रतियोगी सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) के सहयोगियों सुधीर सांगवान और सुखविंदर को अंजुना पुलिस थाने में पूछताछ के लिए बुलाया है. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. इस संबंध में गोवा के पुलिस महानिरीक्षक (IGP), ओमवीर सिंह बिश्नोई ने भी बताया, "सोनाली फोगाट के सहयोगी सुखविंदर और उनके निजी सहायक सुधीर सांगवान को अंजुना पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया है."

सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने गोवा पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया था कि उनकी बहन (सोनाली फोगाट) का "उनके निजी सहायक सुधीर सांगवान और उनके दोस्त सुखविंदर ने रेप किया था और प्रॉपर्टी के लिए उनकी हत्या कर दी." रिंकू ढाका का ये भी आरोप है कि सोनाली फोगट ने 23 अगस्त को अपनी मौत से कुछ घंटे पहले अपनी मां, बहन और देवर से बात की थी.

सोनाली को साजिश के तहत गोवा लाया गया था
आरोप लगाया गया है, ''सोनाली फोगट के पीए ने उसके खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.'' साथ ही रिंकू ढाका ने यह भी दावा किया कि सोनाली की गोवा जाने की कोई योजना नहीं थी और उन्हें एक साजिश के तहत वहां लाया गया था. ढाका ने कहा "गोवा आने की उसकी कोई योजना नहीं थी.उसे एक पूर्व नियोजित साजिश के तहत लाया गया था. कोई फिल्म की शूटिंग नहीं थी. होटल में दो कमरे केवल दो दिनों के लिए बुक किए गए थे. फिल्म की शूटिंग 24 अगस्त को होनी थी, लेकिन कमरे केवल 21-22 अगस्त के लिए बुक किए गए थे." बहरहाल सोनाली फोगट के परिवार द्वारा जिन दो लोगों को आरोपी बताया गया है पुलिस उनके बयान जाने के बाद सच्चाई का पता लगाएगी.

दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
बता दें कि हरियाणा के हिसार से बीजेपी नेता सोनाली फोगाट को मंगलवार सुबह उत्तरी गोवा के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में मृत लाया गया था. प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक उनकी मृत्यु कार्डियक अरेस्ट से हुई थी. लेकिन, उनके परिवार के सदस्यों का कहना है कि सोनाली की हत्या की गई हैं. इससे पहले गोवा पुलिस ने कहा था कि सोनाली फोगट के शरीर पर धारदार चोट के निशान नहीं मिले हैं. वहीं गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट की मौत में कथित संलिप्तता के आरोप में गुरुवार को दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज किया है.

सोनाली फोगट ने हरियाणा से आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र से कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ भाजपा के टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था. हालांकि वह जीत नहीं पाई थीं. वह 2020 में रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी नजर आई थीं.

ये भी पढ़ें-

Sonali Phogat Death: हरियाणा के हिसार पहुंचा सोनाली फोगाट का पार्थिव शरीर, भाई रिंकू ने कहा- हमें न्याय चाहिए

Jharkhand: हेमंत सोरेन की कुर्सी जाने पर क्या पत्नी कल्पना बनेंगी झारखंड की नई CM? राज्यपाल आज लेंगे बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Puri Rath Yatra: दोनों तरफ खचाखच भीड़, बीच में भागती एंबुलेंस… पुरी रथ यात्रा में ऐसे बचाई गई लोगों की जान- Video
दोनों तरफ खचाखच भीड़, बीच में भागती एंबुलेंस… पुरी रथ यात्रा में ऐसे बचाई गई लोगों की जान- Video
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
Supreme Court: बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget