एक्सप्लोरर

Sonali Phogat Death: हरियाणा के हिसार पहुंचा सोनाली फोगाट का पार्थिव शरीर, भाई रिंकू ने कहा- हमें न्याय चाहिए

Sonali Phogat: सोनाली फोगाट की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद गोवा पुलिस ने उनकी हत्या का मामला दर्ज किया है. सोनाली फोगाट का पार्थिव शरीर हरियाणा के हिसार पहुंच गया है.

Sonali Phogat Death Case: गोवा पुलिस ने बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की मौत मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट (Postmortem Report) आने के बाद हत्या (Murder) का केस दर्ज कर लिया है. सोनाली फोगट का पार्थिव शरीर गोवा से नई दिल्ली एयरपोर्ट आने के बाद हरियाणा (Haryana) के हिसार (Hisar) स्थित उनके आवास पर पहुंच गया है.

सोनाली फोगाट के भाई रिंकू फोगाट का कहा, 'हम शुरू से ही इस मामले में गड़बड़ी की बात कह रहे थे. वही बात सोनाली फोगाट के पोस्टमॉर्टम में सामने आई है. अब तक की जांच से हम संतुष्ट हैं, इस मामले में हम न्याय की मांग करते हैं.' बता दें कि सोनाली के पोस्टमॉर्टम से पहले डॉक्टरों की टीम ने उनकी मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया था, जिससे परिजन काफी असंतुष्ट थे.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

सोनाली फोगाटो के भाई रिंकू का कहना है कि 'पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण 4 चोटें और जहर बताया गया है. हम शुरू से ही हार्ट अटैक होने के कारण को नकारते रहे हैं. यह एक सुनियोजित हत्या है. हमें पीए सुधीर सगवन और सहयोगी सुखविंदर पर शक है. वह दोनों सोनाली की हत्या में समान रूप से शामिल हैं.'

शरीर पर मिले चोट के निशान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि सोनाली फोगट के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. वहीं गोवा पुलिस का कहना है कि सोनाली के शरीर पर किसी धारदार चोट के निशान नहीं मिले हैं. फिलहाल गोवा पुलिस ने गुरुवार को सोनाली फोगाट की मौत के मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है.

गोवा जाने का नहीं था कोई प्लान

रिंकू ने कहा कि सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) का गोवा (Goa)जाने का कोई प्लान नहीं था, उसे पूर्व नियोजित साजिश के तहत वहां लाया गया था. होटल में दो कमरे केवल दो दिनों के लिए बुक किए गए थे. जबकि फिल्म की शूटिंग 24 अगस्त को होनी थी, ऐसे में कमरों की बुकिंग केवल 21-22 अगस्त के लिए क्यों की गई थी.

इसे भी पढ़ेंः
Wheat Flour Export Ban: महंगाई कम करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं के आटे के निर्यात पर लगेगा बैन!

Chief Ministers Change In Indian State: बीते 13 महीनों में 6 राज्यों में बगैर चुनाव के बदल गए मुख्यमंत्री, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget