एक्सप्लोरर

Sonali Phogat Death: उलझती जा रही है सोनली फोगाट की डेथ मिस्ट्री! भांजे के बाद अब भाई ने किया ये बड़ा खुलासा

Sonali Phogat Death Case: बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत की गुत्थी काफी उलझती जा रही है. अब उनके भाई ने बड़ा खुलासा करते हुए उनके सहयोगियों पर हत्या का आरोप लगाया है.

Sonali Phogat Death Mystery: फेमस टीवी शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) से सुर्खियां बटोरने वाली और बीजेपी की नेता सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) का मंगलवार के दिन 23 अगस्त को अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई. फिलहाल अचानक हुई सोनाली फोगाट की मौत पर सस्पेंस बढ़ता ही जा रहा है.

सोनाली फोगाट का परिवार जहां उनकी मौत में किसी साजिश के होने का दावा कर रहा है. वहीं अब सोनाली फोगाट के भाई ने बड़ा खुलासा किया है. सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने दावा किया है कि उनकी बहन की हत्या उनके ही दो सहयोगियों ने की है, इसे लेकर उन्होंने गोवा पुलिस में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है.

सोनाली ने की थी सहयोगियों की शिकायत

रिंकू ढाका का कहना है कि मौत से कुछ समय पहले सोनाली फोगाट ने फोन के जरिए अपनी मां, बहन और एक अन्य रिश्तेदार से बात की थी, जिस दौरान वह काफी परेशान नजर आ रही थी. रिंकू का दावा है कि इस दौरान सोनाली ने अपने दो सहयोगियों के खिलाफ शिकायत भी की थी.

फार्महाउस से गायब हुआ सामान

रिंकू का दावा है कि हरियाणा में सोनाली फोगाट के फार्महाउस से सीसीटीवी कैमरे, लैपटॉप और कई महत्वपूर्ण चीजें उनकी मौत के बाद से गायब हो गए हैं. फिलहाल इसकी शिकायत रिंकू ने गोवा में अंजुना पुलिस से करने की कोशिश की है, लेकिन उनका कहना है कि पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया है.

एम्स में पोस्टमॉर्टम कराना चाह रहा परिवार

वहीं इस पर अपना गुस्सा दिखाते हुए सोनाली फोगाट के परिवार का कहना है कि जब तक पुलिस उनकी शिकायत दर्ज नहीं कर लेती तब तक वह सोनाली का पोस्टमॉर्टम नहीं करने देंगे. वहीं परिजनों का कहना है कि वह दिल्ली या जयपुर के एम्स में उनका पोस्टमॉर्टम कराना चाहते हैं.

गोवा मेडिकल कॉलेज में रखा हुआ है शव

 फिलहाल सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) का शव गोवा मेडिकल कॉलेज (Goa Medical College) की मॉचुरी में रखा हुआ है. वहीं गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Goa Chief Minister Pramod Sawant) का कहना है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं. जिसकी जांच डीजीपी के देखरेख में किया जा रहा है. वहीं डॉक्टरों का कहना है कि यह हार्ट अटैक का मामला है, जिसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही हो पाएगी.

इसे भी पढ़ेंः
Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट की मौत की गुत्थी उलझी, अब बेटी ने दिया ये बड़ा बयान

Pramod Sawant: सोनाली फोगाट की मौत पर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने क्या कहा है? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget