एक्सप्लोरर

Sonali Phogat Death Case: 'सोनाली फोगाट के शरीर पर चोट के कई निशान', टिक टॉक स्टार की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा

Sonali Phogat Autopsy Report: बीजेपी की नेता सोनाली फोगाट की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट एबीपी न्यूज़ को हाथ लगी है. इसके मुताबिक, फोगाट के शरीर पर चोट के कई निशान हैं.

Sonali Phogat Death Case: गोवा पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज किया है. पुलिस ने फोगाट के भाई की शिकायत के आधार पर पोस्टमॉर्टम के तुरंत बाद उनके दो सहयोगियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया. इस बीच फोगाट की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट एबीपी न्यूज़ को हाथ लगी है. इसके मुताबिक, उनके शरीर पर चोट के कई निशान हैं. अधिकारी ने बताया कि फोगाट की रिपोर्ट में ‘शरीर पर वस्तु से जबरन कई बार वार करने’ का जिक्र है.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 42 वर्षीय फोगाट की मौत से जुड़े मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) को जोड़ा गया है. उन्होंने बताया कि मामले में सुधीर सांगवान और सुखविंदर वासी को आरोपी बनाया गया है. फोगाट 22 अगस्त को जब गोवा पहुंची थीं तो सांगवान और वासी उनके साथ थे.

आरोपियों को समन

दोनों को पूछताछ के लिए गोवा पुलिस ने समन भेजा है. पुलिस सोनाली फोगट के रहने से लेकर उनके कार्यक्रम के बारे में स्टाफ से पूछताछ करेगी. सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने दोनों के खिलाफ बुधवार को अंजुना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद आज दिन में गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में फोगाट का पोस्टमॉर्टम किया गया.

इससे पहले पुलिस ने बताया था कि हरियाणा के हिसार की रहने वाली फोगाट को संदिग्ध रूप से दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें मंगलवार की सुबह नार्थ गोवा जिले के अंजुना में सेंट एंथनी अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में उन्हें मृत अवस्था में लाया गया घोषित कर दिया गया. इसके बाद पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था. 

सूत्रों ने बताया कि, फोगाट (Sonali Phogat) की मौत से जुड़ी जांच को लेकर गोवा और हरियाणा का मुख्यमंत्री कार्यालय एक दूसरे से जानकारी साझा कर रहे हैं. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि राज्य की पुलिस फोगाट की मौत की विस्तार से जांच कर रही है. 

Prophet Muhammad Row: बीजेपी विधायक टी राजा सिंह फिर गिरफ्तार, पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने का है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरा वंदेमातरम गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज? कांग्रेस बोली- 'किसी ने नहीं रोका'
पूरा वंदेमातरम गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज? कांग्रेस बोली- 'किसी ने नहीं रोका'
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
हैदराबाद में ओवैसी ने फहराया तिरंगा, कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें वीडियो
हैदराबाद में ओवैसी ने फहराया तिरंगा, कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें वीडियो

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget