एक्सप्लोरर

गुजरात के इस विधानसभा क्षेत्र में धर्म पर भारी पड़ेगी जाति

सोमनाथ विधानसभा क्षेत्र में कोली और मुस्लिम बड़ी संख्या में हैं, जो किसी की भी संभावित जीत और हार में अपनी भागीदारी निभाते हैं.

सोमनाथ: सोमनाथ मंदिर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम गैर हिंदू वाले रिकॉर्ड में लिखे जाने का मामला चुनाव से ठीक पहले एक विवाद में तब्दील हो गया. लेकिन इस मंदिर वाले शहर के मतदाता धर्म के बजाय जाति के नाम पर वोट करते दिखाई देंगे.

सोमनाथ विधानसभा क्षेत्र में कोली और मुस्लिम बड़ी संख्या में हैं, जो किसी की भी संभावित जीत और हार में अपनी भागीदारी निभाते हैं. बीजेपी ने इस सीट पर अपने मौजूदा विधायक जशा भाई बराड को दोबारा टिकट दिया है. बराड राजपूत जाति से संबंध रखते हैं, तो वहीं कांग्रेस ने कोली समुदाय के 35 साल के नेता विमल भाई चूड़ासमा को मैदान में उतारा है.

बराड ने सोमनाथ विधानसभा चुनाव 2012 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था. लेकिन जीतने के बाद पार्टी से इस्तीफा देकर 2014 में बीजेपी में शामिल हो गए. उन्होंने दोबारा से सीट पर जीत हासिल की और विजय रूपाणी के मंत्रिमंडल में राज्य के पर्यटन मंत्री बने.

बीजेपी के समर्थक प्रदीप भाई आडवाणी जो वीरावल तालुका में पान की दुकान चलाते हैं, उन्हें यह कहने में कोई झिझक नहीं है कि कांग्रेस यह सीट जीतने जा रही है. उन्होंने कारण बताते हुए कहा, "कोली होने के कारण विमल भाई को अपने समुदाय से अधिक मत प्राप्त होंगे. मुस्लिम भी उन्हें वोट करेंगे. इसके अलावा उन्हें अहीर और दूसरी जातियों के भी वोट मिलेंगे."

कांग्रेस उम्मीदवार विमल भाई चोरवाड़ गांव के रहने वाले हैं और वह नगरपालिका के प्रधान हैं. चोरवाड़ के पास जूनागढ़ जिले में व्यापार जगत के दिग्गज दिवगंत धीरूभाई अंबानी का जन्म हुआ था.

गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) के एक कर्मचारी मनीष गोहिल ने कहा, "विमल भाई हमारे भाई हैं और हमारे बीच के हैं. जो लोग बीजेपी के करीबी हैं. वे निश्चित रूप से बराड के पक्ष में मतदान करेंगे, लेकिन अधिकांश कोली लोगों का समर्थन विमल भाई को मिलेगा."

सोमनाथ में एक होटल चलाने वाले भगवान भाई जाला ने कहा कि उनके गांव भालपाड़ा में लगभग 12,000 मतदाता हैं. इनमें अहीर, दलित, भारवाड़ और प्रजापति शामिल हैं और उनमें से ज्यादातर वोट कांग्रेस को जाते हैं.

बीजेपी सरकार के प्रति अपना गुस्सा दिखाते हुए उन्होंने कहा, "बराड ने इलाके में विकास का नाम तक नहीं लिया. इलाके में पानी की कमी और बिजली की कटौती जैसी समस्याएं प्रमुख हैं. हमारा इलाका मूंगफली का उत्पादन करता है, लेकिन किसान फसल बिकने का इंतजार कर रहे हैं."

गिर सोमनाथ जिले का सोमनाथ विधानसभा क्षेत्र भाजपा के लिए एक प्रतिष्ठित सीट है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां मंदिर का दौरा किया था और जिले में एक रैली को संबोधित किया था. चुनाव की घोषणा के बाद अमित शाह भी दो बार इस मंदिर के दर्शन करने आ चुके हैं.

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मंदिर का दौरा किया था, लेकिन उनका नाम गैर हिदू आगंतुकों की पुस्तिका में दर्ज होने के बाद विवाद शुरू हो गया था. सोमनाथ के अलावा, कांग्रेस ने उना में कोली, तलाला में अहीर और कोदिनार में दलित को चुनाव मैदान में उतारा है. गुजरात में 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए 9 और 14 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होना है. वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
दिल्ली: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव मुख्यालय की ओर मार्च की कोशिश, कई प्रदर्शनकारी डिटेन
दिल्ली: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव मुख्यालय की ओर मार्च की कोशिश, कई प्रदर्शनकारी डिटेन
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget