एक्सप्लोरर
सोशल मीडिया पोस्ट में दावा, लापता कश्मीरी छात्र आतंकवादी संगठन में हुआ शामिल
सोशल मीडिया पर शुक्रवार को उस लापता कश्मीरी लड़के की कथित तस्वीरों को पोस्ट किया गया, जो उत्तर प्रदेश के एक निजी यूनिवर्सिटी से लापता हो गया था.

नोएडा: सोशल मीडिया पर शुक्रवार को उस लापता कश्मीरी लड़के की कथित तस्वीरों को पोस्ट किया गया, जो उत्तर प्रदेश के एक निजी यूनिवर्सिटी से लापता हो गया था. तस्वीर जारी करते हुए दावा किया गया कि वह कश्मीर में आतंकवादी समूह में शामिल हो चुका है. श्रीनगर निवासी अहतेशाम बिलाल सोफी (17) ग्रेटर नोएडा के शारदा यूनिवर्सिटी में फर्स्ट इयर का छात्र था. वह 28 अक्टूबर को लापता हो गया था. उसने यूनिवर्सिटी से दिल्ली जाने की अनुमति ली थी. अधिकारियों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क पुलिस स्टेशन के साथ-साथ श्रीनगर के खानयार पुलिस स्टेशन में भी उसके लापता होने को लेकर मामला दर्ज किया गया था. सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में सोफी काले कपड़ों में दिख रहा है और उनमें दावा किया गया कि वह आईएसआईएस के विचार से प्रभावित आतंकी समूह आईएसजेके में शामिल हो गया है. वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
और पढ़ें
Source: IOCL


























