एक्सप्लोरर

पीएम मोदी की अपील पर BJP नेताओं ने 'X' पर बदली डीपी, तिरंगे की तस्वीर लगाते ही गायब हुआ वेरिफिकेशन टिक

PM Modi Tricolor DP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी तस्वीर की जगह तिरंगे की डीपी लगाने की अपील की थी.

PM Modi Tricolor DP: कई दिग्गज बीजेपी नेताओं के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) से वेरिफिकेशन टिक गायब हो गए हैं. इनमें बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं. इन सभी ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद अपनी डीपी पर तिरंगे की फोटो लगाई थी, लेकिन तिरंगे की तस्वीर लगाते ही इनके अकाउंट से वेरिफिकेशन मार्क गायब हो गए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (13 अगस्त) को देशवासियों से सोशल मीडिया पर डीपी बदलकर हर घर तिरंगा अभियान को समर्थन देने की अपील की थी. पीएम मोदी ने रविवार (13 अगस्त) को अपने 'एक्स' अकाउंट पर लिखा, 'हर घर तिरंगा आंदोलन की भावना में, आइए अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी बदलते हैं और देश के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत और गहरा करने की दिशा में अपना सहयोग देते हैं.'

इन मुख्यमंत्रियों को वेरिफिकेशन टिक हुए गायब

वेरिफिकेशन मार्क खोने वाले मुख्यमंत्रियों में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, गोवा के सीएम डॉ. प्रमोद सावंत, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा शामिल हैं.

सरकारी और संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के लिए 'एक्स' अलग वेरिफिकेशन टिक जारी करता है. इन मुख्यमंत्रियों के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का भी वेरिफिकेशन टिक हट गया है. 

पीएम मोदी का वेरिफिकेशन मार्क नहीं हुआ गायब

पीएम मोदी ने भी एक्स प्लेटफॉर्म पर अपनी डिस्प्ले तस्वीर को भारतीय तिरंगे में बदल दिया था, लेकिन उनका वेरिफिकेशन टिक बना हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी को केंद्र सरकार के प्रमुख और सांसद होने के चलते ग्रे टिक मिला हुआ है.

यह भी पढ़ें

15 अगस्त को झंडारोहण में पीएम मोदी की मदद करेंगी दो महिला सैन्य अधिकारी, जानें लाल किले पर कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में भाजपा बनाम सपा, बिहार में बवाल, कुछ देर में आएगा रुझान
LIVE: यूपी में भाजपा बनाम सपा, बिहार में बवाल, कुछ देर में आएगा रुझान
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget