एक्सप्लोरर

छात्रों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिये स्कूलों में बदल जाएंगे तौर तरीके, कुछ ऐसे होंगे इंतजाम

कोरोना संक्रमण के चलते लंबे अरसे से स्कूल बंद चल रहे हैं. सरकार अब धीरे धीरे जीवन को पटरी पर ला रही है. अब स्कूलों को खोला जा रहा है. फिलहाल कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों को स्कूल बुलाया जा रहा है. लेकिन स्कूल के अंदर की तस्वीर अब अलग होगी. पढ़िये ये रिपोर्ट.

नई दिल्ली. केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक 4.0 का ऐलान किए जाने के बाद से कुछ राज्यों ने 21 सितंबर से कक्षा 9 वीं से 12वीं तक स्कूल खोलने का निर्णय लिया है. लेकिन कोरोना काल के बाद छात्र जब वापस स्कूल आएंगे तो सब कुछ बदला बदला सा नजर आएगा. बाजिदपुर समोली, सोनीपत के गवर्नमेंट हाई स्कूल में बच्चों को अब बबल्स यानी 'कोरोना प्रूफ' ग्रुप्स में रखा जाएगा. स्कूल ने छात्रों को ग्रीन, ब्लू, ऑरेंज और येलो ग्रुप में बांटा है. हरियाणा के प्राइवेट स्कूल और सरकारी स्कूल कोरोना वायरस को लेकर कितने तैयार हैं? सोनीपत के पब्लिक स्कूल लिटिल एंजेल और समोली , सोनीपत के गवर्नमेंट हाई स्कूल पहुंच कर एबीपी न्यूज़ ने इस रिपोर्ट को तैयार किया है.

छात्रों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिये स्कूलों में बदल जाएंगे तौर तरीके, कुछ ऐसे होंगे इंतजाम

लिटिल एंजेल स्कूल में जगह जगह पर सामाजिक दूरी का ध्यान रखने के लिए पदचिह्न लगाए हैं. मुख्य द्वार से ही सोशल डिस्टेंस के स्टिकर नज़र आते हैं और सैनिटाइजर मशीन जगह जगह पर रखी गई है. तकनीक का इस्तेमाल करते हुए सेंसर डोर लगाए गए हैं, जिनके ज़रिए मास्क ना पहनने वाले या सामान्य से ज़्यादा तापमान पाए जाने वाले छात्रों के लिए दरवाज़ा नहीं खुलेगा. इस मशीन के जरिए बच्चों की अटेंडेंस भी ली जाती है. पब्लिक स्कूल लिटिल एंजेल में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल हर जगह किया जा रहा है, फिर चाहे वो बच्चों की स्कैनिंग को लेकर हो या UVC लैंप डिसइन्फेक्टांट हो, दरअसल इन लैंप के जरिए कक्षा को बिना किसी व्यक्ति की मदद के केवल आधे घंटे में बड़ी से आसानी से सैनिटाइज किया जा सकता है.

सरकारी और पब्लिक स्कूल दोनों स्कूलों की व्यवस्था में समानता

दोनों स्कूलों में सावधानियों का खास खयाल रखा गया है और टचलेस वाश बैसिन का इस्तेमाल किया जा रहा है. जहां पेडल के जरिए साबुन और पानी निकलता है और बच्चों को नल को छूने की आवश्यकता नहीं है. पब्लिक स्कूल में क्लासरूम के दरवाजों पर लगे हैंडल को हटा दिया गया है और पेडल लगा दिए गए हैं, जिनकी मदद से दरवाजों को पैरों से खोला जा सकता है.

छात्रों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिये स्कूलों में बदल जाएंगे तौर तरीके, कुछ ऐसे होंगे इंतजाम

पब्लिक और सरकारी स्कूलों में छात्रों को क्लासरूम में सीट्स पर एक छोड़ कर एक बैठने का इंतजाम किया गया है और ' कृपया यहां ना बैठें ' स्टिकर लगा दिए गए हैं. दोनों स्कूलों में छात्रों के बीच सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए पदचिन्हों का इस्तेमाल किया गया है. सरकारी स्कूल में प्रवेश द्वार से लेकर स्कूल के पूरे कैंपस में सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए गोलाकार चिन्ह बना दिए गए हैं. स्कूल में प्रवेश करने से पहले जूते सैनिटाइज करने की ओर निर्देश देते चिह्न हैं, जिसके बाद तापमान जांच किया जाता है. जिन छात्रों का तापमान सामान्य से ऊपर पाया जाता है उन्हें आइसोलेशन एरिया में बिठा दिया जाएगा और उनके घर पर इसकी जानकारी दे दी जाएगी.

पड़ताल में हमने पाया कि प्राइवेट स्कूल छात्रों की सुरक्षा को लेकर मुस्तैद हैं, इंतजाम नई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए लिए गए हैं, लेकिन सरकारी स्कूल में इंतजामों की कहीं ना कहीं कमी और ढीलापन नजर आया. छात्रों को संक्रमण का खतरा देखते हुए बबल यानि कि ग्रुप में बांट दिया गया है लेकिन ऐसा करना कितना सफल रहेगा ये स्कूल खुलने के बाद साफ हो पाएगा.

ये भी पढ़ें.

कृषि बिलों के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस, सोमवार को बुलाई बड़ी बैठक

पार्लियामेंट सेशन छोटा करने की तैयारी, कोरोना के बढ़ रहे मामलों से चिंता में सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget