एक्सप्लोरर

बाढ़ का तांडव- बिहार में अब तक 482 और उत्तर प्रदेश में 101 लोगों की मौत

बचाव और राहत अभियानों में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 28 टीमें, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की 16 टीमें और सेना के 630 कर्मी हिस्सा ले रहे हैं.

नई दिल्ली: बिहार में पिछले 24 घंटे में बाढ़ से संबंधित घटनाओं में 42 लोगों की मौत हुई है जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 482 हो गई, जबकि उत्तर प्रदेश में पांच व्यक्तियों की जान गई है जिससे सबसे बड़े प्रदेश में सैलाब की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है. असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है और पश्चिम बंगाल के सैलाब से प्रभावित छह जिलों के अधिकतर इलाकों से बाढ़ का पानी कम हुआ है. अधिकारियों ने कहा कि बिहार के 19 जिलों के 1.71 करोड़ लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं. राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि बाढ़ से 187 खंड और 2,371 पंचायतें प्रभावित हुई हैं. 222 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं जहां 1.44 लाख लोगों ने शरण ली है. अररिया में 95 लोगों की मौत हुई है जबकि सीतामढ़ी (46), पूर्णिया (44), कतिहार (40), पश्चिम चम्परण (36), पूर्वी चम्पारण (32), दरभंगा (30), मधुबनी (28), माधेपुरा (25), किशनगंज (24) गोपालगंज (20) सुपौल (16), सारण (13), मुजफ्फरपुर (9) सहरसा (8) खगड़िया (8), शिवहर (6) और समस्तीपुर (2) में मौतें हुई है. अधिकारियों ने कहा कि कुछ इलाकों में बाढ़ का पानी घटा है जिसके बाद कई लोग अपने घरों को लौटे. उन्होंने कहा कि बचाव और राहत अभियानों में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 28 टीमें, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की 16 टीमें और सेना के 630 कर्मी हिस्सा ले रहे हैं. मौसम विभाग ने पश्चिम चम्पारण जिले, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हिस्से के एक या दो स्थानों पर कल भारी बारिश का अनुमान जताया है. राहत आयुक्त के दफ्तर में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने बताया कि पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में सैलाब से संबंधित घटनाओं में पांच लोगों की मौत हुई है. इसी के साथ बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है. इसने कहा कि चार लोगों की मौत गोरखपुर जिले में हुई है जबकि एक व्यक्ति की जान लखीमपुर खीरी में गई है. बाढ़ प्रभावित जिलों की संख्या 24 से घट कर 14 हो गई है और 3,128 गांव सैलाब से प्रभावित हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि असम में आज बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ हालांकि राज्य के छह जिलों के 1.6 लाख से ज्यादा लोग सैलाब से अब भी प्रभावित हैं. असम में तीसरी बार आई बाढ़ में 73 लोगों की मौत हुई है जबकि राज्य में बाढ़ संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या 157 है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
CJP- सरकार में बनी बात, मानी सारी मांगें, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलन खत्म करने का ऐलान
CJP- सरकार में बनी बात, मानी सारी मांगें, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलन खत्म करने का ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नबीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नबीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget