एक्सप्लोरर

प्रियंका के अयोध्या दौरे पर बोलीं स्मृति ईरानी- राम का अस्तित्व नहीं मानने वाले अब रामभक्त बनकर घूम रहे हैं

स्मृति ईरानी ने कहा है कि कांग्रेस की नई पीढ़ी के पास पहले सिर्फ विदेश धूमने का वक्त था. आज वह गंगा मैया का दर्शन कर रहे हैं. कल यूपी में मंत्री मोहसिन ने प्रियंका को ‘साइबेरियन पक्षी’ बताया था.

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के अय़ोध्या दौरे पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इशारों-इशारों में बड़ा हमला बोला है. स्मृति ईरानी ने कहा है कि जो कांग्रेस कहती थी कि राम का अस्तित्व नहीं है, उसी कांग्रेस के नेता रामभक्त बनकर धूम रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘’कांग्रेस की नई पीढ़ी के पास पहले सिर्फ विदेश धूमने का वक्त था. आज वह गंगा मैया का दर्शन कर रहे हैं.’’

एक गरीब को प्रधान सेवक के रूप में देखना चाहती है जनता- स्मृति

विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, ‘’क्या किसी ने सोचा था कि कांग्रेस इतनी गई गुजरी हो जाएगी कि एक दिन शहीदों की शहादत को अपमानित करेगी. आज मैं कांग्रेस और महामिलावट के लोगों से कहना चाहती हूं कि धिक्कार है ऐसी राजनीति पर जो देश का अपमान करे और दुश्मन का साथ दे.’’

स्मृति ईरानी ने आगे कहा, ‘’जो कांग्रेस पार्टी कहती थी कि ‘हिन्दू आतंकवादी’ है, उसके नेता आज जनेऊ पहन कर घूम रहे हैं. कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक पर पाकिस्तान के साथ खडी नजर आयी. उस समय पूरा देश स्तब्ध रह गया था.'' उन्होंने कहा कि भारत की जनता विकास चाहती है इसलिए फिर से एक गरीब को प्रधान सेवक के रूप में देखना चाहती है. सरकार की योजनाओं का लाभ आज लाखों लोगों को मिल रहा है.''

कल मोहसिन रजा ने प्रियंका पर बोला था हमला

बता दें कि कल उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्री अमेठी जिले के प्रभारी मोहसिन रजा ने भी प्रियंका गांधी की अयोध्या यात्रा पर निशाना साधा था. मोहसिन रजा ने प्रियंका पर तंज कसते हुए पूछा है कि ‘फ़िरोज़ जहांगीर की पोती’ अयोध्या क्यों जा रही है? मोहसिन रजा ने कहा, ‘’अयोध्या तो श्रीराम की जन्मभूमि है और श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले लोग वहां क्या तलाश करने जा रहे हैं?. प्रियंका कुंभ नहीं गईं, बरसाना की होली निकल गई, वहां कभी नहीं गई, अयोध्या में दीपोउत्सव था तब नहीं गईं. लगता है उनको बाबर की याद आ गई है. बाबर के बचे हुए कुछ निशान ढूंढने जा रही है.’’

प्रियंका गांधी के अयोध्या कार्यक्रम में हुआ बदलाव

प्रियंका गांधी वाड्रा के यूपी दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. अब वह 27 मार्च को अमेठी, गुरुवार 28 मार्च को अपनी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली का दौरा करेंगी. वहीं 29 मार्च को प्रियंका गांधी अयोध्या जाएंगी. बता दें कि पहले यह तय था कि वह ट्रेन से अयोध्या पहुंचेंगी, हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगी, साधु-संतों से मिलेंगी, फिर रोड शो भी करेंगी.

यह भी पढ़ें-

गरीबी पर कांग्रेस की सर्जिकल स्ट्राइक है 'NYAY योजना'- राहुल गांधी

28 मार्च को कांग्रेस का 'हाथ' थामेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन करेंगे

लोकसभा सीट बदले जाने से नाराज गिरिराज सिंह ने कहा, मेरे स्वाभिमान को धक्का लगा

Trailer: लाल बहादुर शास्त्री की मौत या हत्या? कई गंभीर सवाल उठाती है फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' वीडियो देखें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget