एक्सप्लोरर

स्मृति ईरानी बोलीं- मौसमी शिवभक्त हैं राहुल गांधी, सरदार पटेल का अपमान किया

राहुल गांधी ने गुजरात में बन रही सरदार पटेल की मूर्ति को ‘मेड इन चाइना’ कहा था. राहुल गांधी ने कहा है कि पटेल की मूर्ति ‘मेड इन चाइना’ होगी, जो देश के पहले उप प्रधानमंत्री का अपमान है.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कल चित्रकूट में बयान दिया था कि गुजरात में बन रही सरदार पटेल की प्रतिमा का निर्माण चीन में किया जा रहा है. राहल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन्हें जवाब दिया है. स्मृति ईरानी ने कहा है कि सरदार पटेल की प्रतिमा हिंदुस्तानी बना रहे हैं.

स्मृति ईरानी ने कहा कि गुजरातियों का अपमान करना नेहरू-गांधी खानदान की परंपरा है. स्मृति ईरानी ने कहा है कि गांधी परिवार को ये पच नहीं रहा है कि कैसे पटेल की प्रतिमा इतनी बड़ी बन रही है जो गांधी परिवार की किसी भी प्रतिमा से बड़ी है. राफेल के मुद्दे स्मृति ईरानी ने कहा है कि राहुल गांधी जीजा जी और संजय भंडारी के संबंधों पर जवाब क्यों नहीं देते?

स्मति ईरानी ने कहा, ''राहुल गांधी ने सरदार पटेल का अपमान किया है. गुजरातियों का अपमान करना नेहरू -गांधी खानदान की परंपरा है. पहले सरदार पटेल का नेहरू ने अपमान किया फिर नरेंद्र मोदी का गांधी परिवार ने अपमान किया अब राहुल सरदार पटेल का अपमान कर रहे है. गांधी परिवार को ये पच नहीं रहा है कि कैसे पटेल की प्रतिमा इतनी बड़ी बन रही है जो गांधी परिवार की किसी भी प्रतिमा से बड़ी है. अगर गांधी परिवार की बनती तो उन्हें नही खटकती, ये उनका बचकाना पॉलीटिकल स्टैंड है. और ये प्रतिमा सभी हिंदुस्तानी बना रहे हैं.''

चीन की तारीफ करने पर स्मृति ईरानी ने कहा, ''कोई राष्ट्र प्रगति करे और उसकी तारीफ करने ठीक है लेकिन बार बार कोई ये कहे कि देखो चप्पल चीन के पहनता है, कपड़े चीन के है. ये राहल गांधी का पॉलीटिकल बचपना है. राहुल गांधी को चीन-पाकिस्तान से इतना प्रेम क्यों है? दुश्मन देश अगर किसी व्यक्ति की तारीफ करे तो इसका मतलब क्या है? इसका मतलब है कि दुश्मन पाकिस्तान को पता है कि उसका फायदा राहुल गांधी के पीएम बनने में है. कांग्रेस के नेता जो मोदी को लोकतांत्रिक तरीकों से नही हटा पाए वे पाकिस्तान जातें है कि आप मोदी को हटा दो, और ये उसी सब नतीजा है.''

राफेल पर राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, ''राष्ट्र जनता है कि रफेल मिसाइल से लैस है और यूपीए के समय से 20% तक सस्ता है. राहुल गांधी क्यों नहीं जवाब देते है जीजा जी और संजय भंडारी का क्या संबंध है ?''

सबूत होने के बाद भी अभी तक रॉबर्ट वाड्रा को जेल ना भेजे जाने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''अगर हम आज जेल भेज दे तो आप कहेंगे कि पूरी प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ और जब प्रक्रिया पालन हो रहा है तो कह रहे है कि रॉबर्ट को जेल नहीं भेजा.'

ईरानी ने कहा, ''क्यों रॉबर्ट वाड्रा को 19 करोड़ का बंगला लंदन में खरीद कर दिया गया. रफेल डील में राहुल गांधी क्यों संजय भंडारी की कंपनी को फायदा पहुंचाना चाहते थे ? 2005 की ऑफसेट पॉलिसी क्या है राहुल गांधी क्यों नहीं बताते हैं ?''

राहुल गांधी धर्म पथ पर नहीं है वो राजनीतिक पथ पर है. राहुल गांधी की भक्ति वोट के लिए है जिन्होंने कहा कि हिन्दू आतंकवाद से डर है. इन्होंने कहा कि भगवान राम का अस्तित्व नहीं है. बेमौसम शिवभक्त हैं राहुल गांधी. सनातन परंपरा है कि मरा मरा कहने वाला भी राम नाम का लाभ लेता है. आस्था निजी विषय है, कभी मोदी जी को देखा है कि वे कैसे पूजा करते हैं और कहां-कहां पूजा की है. अमित शाह भी पूजा करते हैं लेकिन दिखावा नहीं करते.''

अमेठी के स्थानीय मुद्दों पर हमला बोलते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, ''राहुल गांधी के जीवन का सबसे कठिन पल तब था जब पासपोर्ट आफिस पहली बार बना. ये पीएम मोदी और सुषमा स्वराज की वजह से बना. राहुल गांधी को ये भी नही पता है कि डेढ़ लाख से ज़्यादा लोगों को एक रुपये में दस लाख का बीमा मिला है. राहुल गांधी की दोस्ती और भाई चारा सभी ने देखा ये कैसा भी चारा है जो सायकल और हाथ को भाता है लेकिन किसी के काम नहीं आता है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget