एक्सप्लोरर

ABP न्यूज़ के खुलासे पर बोलीं स्मृति ईरानी, ‘गांधी परिवार ने किया सत्ता का दुरुपयोग’

सीरियस फ्रॉड इंवेस्टीगेशन ऑफिस की जांच रिपोर्ट में सिलसिलेवार तरीके से बताया गया है कि किस तरह विजय माल्या की किंगफिशर एय़रलाइन की फ्री टिकटों ने उसके लिए हथियार का काम किया.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर विजय माल्या की मेहरबानियों पर एबीपी न्यूज के खुलासे पर स्मृति ईरानी ने आज गांधी परिवार पर निशाना साधा है. स्मृति ईरानी ने कहा है कि गांधी परिवार ने हमेशा सत्ता का दुरुपयोग किया है. बता दें कि एक जांच रिपोर्ट में माल्या और उसके सहयोगी के ई-मेल से खुलासा हुआ है कि किंग फिशर एयरलाइंस ने सोनिया गांधी और उनके रिश्तेदारों के सामान्य हवाई टिकट बिना पैसे लिए फर्स्ट क्लास टिकट में बदले थे. क्या है पूरा मामला? एक जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि माल्या ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर मेहरबानी की थीं. रिपोर्ट में माल्या और उसके सहयोगी के ई-मेल से खुलासा हुआ है कि किंग फिशर एयरलाइंस ने सोनिया और उनके रिश्तेदारों के सामान्य हवाई टिकट बिना पैसे लिए फर्स्ट क्लास टिकट में बदले थे. एबीपी न्यूज़ के पास SFIO यानी सीरियस फ्रॉड इंवेस्टीगेशन ऑफिस की वो जांच रिपोर्ट है, जिसमें सिलसिलेवार तरीके से बताया गया है कि किस तरह विजय माल्या की किंगफिशर एय़रलाइन की फ्री टिकटों ने उसके लिए हथियार का काम किया. बड़े राजनेताओं से लेकर यूपीए सरकार के अधिकारी किंगफिशर की मेहरबानियों से देश-विदेश घूमने में लगे थे और माल्या बैकों को लूटने में. यहां पढ़ें पूरी खबर स्मृति ईरानी ने बोफोर्स मामले को लेकर भी साधा कांग्रेस पर निशाना बोफोर्स मामले में निजी जासूस माइकल हर्शमैन के दावों को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को घेरने का प्रयास करते हुए बीजेपी ने आज जोर दिया कि देश आज भी बोफोर्स का सच जानना चाहता है और यह स्पष्ट होना चाहिए कि राजीव गांधी से कथित तौर पर मिलने वाला पाकिस्तानी नागरिक कौन था और उसके ब्रीफकेस में क्या था ? केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि बोफोर्स मामले से स्पष्ट होता है कि कांग्रेस का राजनीतिक और प्रशासनिक इतिहास अपने आप में इस बात का गवाह है कि एक तरफ वे भ्रष्टाचार करेंगे और दूसरी तरफ जो उनके खिलाफ आवाज उठायेगा, उसकी आवाज पैसे से बंद करेंगे या उसकी आवाज दबा दी जायेगी. हर्शमैन ने  कांग्रेस नेताओं पर लगाए आरोप- स्मृति स्मृति ने हर्शमैन को उद्धृत करते हुए कहा कि हर्शमैन ने सीधे तौर पर इस मामले में कांग्रेस नेताओं के शामिल होने का आरोप लगाया है, इसपर पार्टी को जवाब देना चाहिए. स्मृति ईरानी की टिप्पणी माइकल हर्शमैन के साक्षात्कार और सीबीआई के उस बयान के आलोक में सामने आई कि वह (एजेंसी) नए दावों के अनुरूप बोफोर्स घोटाले के तथ्यों एवं परिस्थतियों पर विचार करेगी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हर्शमैन ने इस मामले में एक टीवी चैनल और एक अखवार को दिये साक्षात्कार में गंभीर आरोप लगाये हैं और कुछ चौंकाने वाले खुलासे किये हैं. हर्शमैन ने कहा कि तत्कालीन वित्तमंत्री वीपी सिंह ने उन्हें कांग्रेस सरकार में चल रही मनी लॉन्ड्रिंग की जांच करने को कहा था. जब इसकी जांच की तब बैंक आफ क्रेडिट एंड कामर्स इंटरनेशनल (बीसीसीआई) के खाते में अनियमितता की बात सामने आई. बीसीसीआई की स्थापना 1972 में एक पाकिस्तानी नागरिक ने की थी. स्मृति ने कहा कि बीसीसीआई कालाधन, वित्तीय अपराध से संबंध रखती थी. हर्शमैन के अनुसार, उन्होंने पाया कि स्विटजलैंड के बैंक खातों में बहुत धनराशि जमा की गई है. यह राशि रिश्वत से जुड़ी है एवं हथियारों के लेनदेन से संबंधित हैं इस ममले की तत्कालीन वित्त मंत्री वी पी सिंह ने जांच करने को कहा था. बाद में वी पी सिंह को वित्त मंत्री के पद से हटा दिया गया था. स्विट्ज़रलैंड  के बैंकों में बोफोर्स का पैसा- स्मृति ईरानी ने कहा, 'माइकल हर्शमैन का मानना है की स्विट्ज़रलैंड में कुछ बैंकों में जो धनराशी जमा की जा रही है उसमें बोफोर्स का पैसा है.' स्मृति ने कहा कि हर्शमैन के अनुसार उन्हें बोफोर्स मामले में घूस देने और एक बार जान से मारने का प्रयास किया गया. हर्शमैन का यह भी कहना है कि राजीव गांधी को जब इसका पता चला तब उसके बाद सीबीआई ने छापेमारी की और बैंक को बंद कर दिया गया. तब एक पाकिस्तानी नागरिक ने एक बड़े ब्रीफकेस के साथ उनसे मुलाकात की थी और 48 घंटे के भीतर बैंक दोबारा खुल गया. स्मृति ने सवाल किया कि देश के नागरिक आज भी बोफोर्स मामले का सच जानना चाहते हैं. भारतीय बोफोर्स मामले में जवाबदेही की मांग कर रहे हैं. राजीव गांधी से मिलने वाला पाकिस्तानी नागरिक कौन था जिसके बारे में हर्शमैन ने जिक्र किया है. उस ब्रीफकेस में क्या था जिसके बारे में हर्शमैन ने जिक्र किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स पर उग्रवादी हमला, 1 जवान शहीद
अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स पर उग्रवादी हमला, 1 जवान शहीद
फर्जी चीनी ऐप मामले में SC ने भूपेश अरोड़ा की जमानत रद्द की, 900 करोड़ का केस
फर्जी चीनी ऐप मामले में SC ने भूपेश अरोड़ा की जमानत रद्द की, 900 करोड़ का केस
प्रियंका गांधी बोलीं- 'ज्ञानेश कुमार कैसे नहीं देंगे इस्तीफा', CWC बैठक की इनसाइड स्टोरी
प्रियंका गांधी बोलीं- 'ज्ञानेश कुमार कैसे नहीं देंगे इस्तीफा', CWC बैठक की इनसाइड स्टोरी
INDIA गठबंधन की बैठक पर DMK-AAP का बड़ा फैसला, अखिलेश भी नहीं होंगे शामिल
INDIA गठबंधन की बैठक पर DMK-AAP का बड़ा फैसला, अखिलेश भी नहीं होंगे शामिल

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget