एक्सप्लोरर

Smartphone Side Effects: पति-पत्नी के रिश्तों को खराब कर रहा है स्मार्टफोन? आंकड़े दे रहे हैं ये गवाही

Smartphone: एक वैवाहिक जीवन में स्मार्टफोन एक स्वीट प्वाइजन का काम करता है. इस बात का खुलासा एक सर्वे में किया गया है. स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल रिश्ते को नुकसान पहुंचा रहा है.

Smartphone Addiction: आजकल स्मार्टफोन का जमाना है. परिवार के हर एक सदस्य के पास स्मार्टफोन होता है. क्योंकि हमारा आधा काम तो इसी से पूरा होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वैवाहिक जीवन में स्मार्टफोन मीठे जहर का काम करता है. जी हां, आप यह सुनकर जरूर हैरान होंगे. इसका खुलासा एक सर्वे में किया गया है.

इसका सर्वे स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो ने साइबरमीडिया रिसर्च (CMR) के साथ मिलकर किया है, जिसमें अध्ययन किया गया है कि शादीशुदा जोड़ों द्वारा ज्यादा स्मार्टफोन के इस्तेमाल से उनके निजी जीवन पर कितना असर पड़ता है. अध्ययन के मुताबिक़, 88 फीसदी विवाहित भारतीयों को लगता है कि स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल उनके रिश्ते को नुकसान पहुंचा रहा है.

आखिर कैसे रिश्तो को तोड़ रहा स्मार्टफोन

बता दें कि वीवो की ओर से किया गया यह सर्वे बताता है कि 67% लोगों ने अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताते हुए भी अपने फोन पर व्यस्त होने की बात स्वीकार की है. वहीं 89 फीसदी लोगों ने यह माना है कि वह अपने जीवनसाथी के साथ आराम से बातचीत करने में कम समय व्यतीत कर रहे हैं. औसत 66 फीसदी लोगों का कहना है कि स्मार्टफोन के कारण उनका रिश्ता काफी कमजोर हुआ है. साथ ही 70 फीसदी महिलाएं यह मानती हैं कि अगर उनके पति स्मार्टफोन में ज्यादा बिजी रहते हैं, इससे उनका रिश्ता खराब होता है. 

जीवनसाथी को कम समय देने से टूट रहा रिश्ता

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि आज कल के लोग ज्यादा से ज्यादा समय अपने फोन में लगे रहते हैं. वहीं कुछ लोगों को लगता है कि स्मार्टफोन की जगह जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताना उन्हें खुशी देता है, लेकिन इसके बाद भी वो इसमें कम समय बिताते हैं. 84% उत्तरदाता अपने जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं. लोग समस्याओं को स्वीकार कर रहे हैं और बदलाव के लिए तैयार हैं. 88% उत्तरदाताओं ने माना कि स्मार्टफोन के बढ़ते उपयोग से उनके जीवनसाथी के साथ संबंध खराब हो रहे हैं. 

वीवो इंडिया के हेड ब्रांड स्ट्रैटजी योगेंद्र श्रीरामुला के मुताबिक आज के जीवन में स्मार्टफोन का महत्व है, लेकिन इसके इस्तेमाल में सतर्क रहने की जरूरत है. स्मार्टफोन ज्यादा इस्तेमाल करने की जगह अपनी फैमिली के साथ ज्यादा समय बिताना चाहिए.

ये भी पढ़ें: 2000 Rupee Notes: कहां गायब हो गया 2000 रुपये का गुलाबी नोट? संसद में उठी नोट को वापस लेने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजनाथ की चीन को खरी-खरी, इंडो-पैसिफिक में नियम और सुरक्षा पर लगाई लताड़
राजनाथ की चीन को खरी-खरी, इंडो-पैसिफिक में नियम और सुरक्षा पर लगाई लताड़
कल से 2 दिन गुजरात दौरे पर रहेंगे PM नरेंद्र मोदी, देश को देंगे करोड़ों की सौगात
कल से 2 दिन गुजरात दौरे पर रहेंगे PM नरेंद्र मोदी, देश को देंगे करोड़ों की सौगात
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget