एक्सप्लोरर

2000 Rupee Notes: कहां गायब हो गया 2000 रुपये का गुलाबी नोट? संसद में उठी नोट को वापस लेने की मांग

2000 Rupee Currency Notes: 2019 के बाद से 2000 रुपये के नोट की छपाई नहीं हुई है. जो पहले से बाजार में नोट मौजूद थे वो गायब होते जा रहे हैं.

2000 Rupee Notes: 2000 रुपये का गुलाबी नोट 2016 में नोटबंदी के बाद बाजार में तेजी से नगदी सप्लाई बढ़ाने के लिए सरकार लेकर आई थी, अब उसे वापस लेने की मांग शुरू हो चुकी है. ये मांग किसी और ने नहीं बल्कि केंद्र में सत्ताधारी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने की है जो बिहार के पूर्व वित्त मंत्री भी रह चुके हैं. सुशील मोदी ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान कहा कि 2000 रुपये का नोट का मतलब ब्लैकमनी हो चुका है. उन्होंने कहा कि सरकार को 3 साल का जनता को समय देकर धीरे-धीरे 2000 रुपये के नोट को वापस ले लेना चाहिए. 


गुलाबी नोट का दर्शन दुर्लभ 

दरअसल 6 साल पहले 8 नंवबर 2016 को मोदी सरकार ने 1,000 और 500 रुपये के पुराने नोट को नोटबंदी का एलान कर उसे रद्द दिया था. नोटबंदी के बाद बाजार में नगदी डालने के लिए आरबीआई  2000 रुपये के नोट लेकर आई. लेकिन अब 2000 रुपये के नोट का दर्शन दुर्लभ होता जा रहा है. एटीएम से बिरले 2000 रुपये के नोट निकलते हैं तो बाजार में 2000 रुपये के नोट के लीगल टेंडर खत्म होने की भी अफवाह उड़ती रहती है. 2000 रुपये के नोट की जमाखोरी हो रही है. नोटबंदी के बावजूद 2000 रुपये के जाली नोट बाजार में आ चुके हैं. 


2018-19 के बाद 2,000 के नोट की प्रिंटिंग नहीं

सवाल उठता है कि 2000 रुपये के गुलाबी नोट कहां चले गए? तो दिसंबर 2021 में ही शीतकालीन सत्र में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद को बताया था कि 2018-19 के बाद से 2,000 रुपये के नोट की प्रिंटिंग के कोई फ्रेश आर्डर नहीं जारी किए गए हैं. 2,000 के नोट के सर्कुलेशन में कमी के कारण बताते हुये उन्हें कहा कि 2018-19 के बाद से ही 2000 रुपये के नोटों की छपाई बंद है  जिसके चलते 2,000 के नोटों की संख्या में कमी आई है. 

2000 रुपये के नोट का घटा सर्कुलेशन 

आरबीआई ने भी माना था कि देश में 2,000 रुपये के नोट के सर्कुलेशन में भारी कमी आई है. आरबीआई (RBI) ने साल 2021-22 के सलाना रिपोर्ट ( RBI Annual Report) में कहा कि 2020-21 में कुल करेंसी सर्कुलेशन में 2,000 रुपये को नोटों की हिस्सेदारी 17.3 फीसदी थी वो घटकर अब 13.8 फीसदी रह गई है. 2019-20 में 2000 रुपये के 5,47,952 रुपये वैल्यू के नोट सर्कुलेशन में थे और कुल नोटों में 22.6 फीसदी हिस्सेदारी थी. 2020-21 में घटकर ये 4,90,195 करोड़ रुपये वैल्यू की रह गई और 2021-22 में कुल करेंसी के सर्कुलेशन में 2,000 रुपये के नोटों की संख्या और कम होकर 4,28,394 करोड़ रुपये रह गई है. 

ये भी पढ़ें 

Budget 2023-24: नई इनकम टैक्स व्यवस्था को आकर्षक बनाने की तैयारी! टैक्स छूट की सीमा को 5 लाख रुपये करने का हो सकता है एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget