एक्सप्लोरर

गेम चेंजर होगा रेलवे का स्मार्ट कोच

रेलवे ने अपने नए कोच में एक ऐसे सेंसर को लगाने की शुरुआत कर दी है जिससे कोच से जुड़ी लगभग सभी समस्याओं की जानकारी वक्त से पहले मिल जाएगी जिससे यात्रियों की सुविधाएं और सुरक्षा दोनो विश्व स्तरीय हो सकेंगी.

नई दिल्ली: टेक्नोलॉजी के मामले में भारतीय रेलवे आज से एक नए दौर में प्रवेश कर रही है. रेलवे ने अपने नए कोच में एक ऐसे सेंसर को लगाने की शुरुआत कर दी है जिससे कोच से जुड़ी लगभग सभी समस्याओं की जानकारी वक्त से पहले मिल जाएगी जिससे यात्रियों की सुविधाएं और सुरक्षा दोनो विश्व स्तरीय हो सकेंगी.

रायबरेली की मॉडर्न कोच फैक्ट्री में बनी देश की पहली स्मार्ट कोच को 'कोच विद द ब्रेन' भी कहा जा सकता है. आज रेलवे ने इसे दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों के सामने पेश किया. क्या करेगा पहिए में लगा सेंसर ? इसके पहिए में लगे सेंसर से छः महीने पहले ही ये पता चल जाता है कि -

1. पटरी में कोई हीटिंग प्वाइंट है.

2. बेयरिन्ग कमजोर हो गई है.

3. स्प्रिंग कमज़ोर हो गई है.

मॉडर्न कोच फैक्ट्री के जीएम राजेश अग्रवाल ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि ट्रायल में सफलता हासिल करने के बाद ये स्मार्ट कोच तकनीकी रेलवे के लिए गेम चेन्जर साबित हो सकती है.

क्या करेंगे कोच में लगे सेंसर ?

अलग से कोच के अंदर लगे सेंसर से पता चल जाता है कि -

1. कोच के भीतर तापमान, आद्रता और प्रदूषण स्तर या हवा की स्वच्छता कितनी है.

2. कोच के टैंक में पानी कितना बचा है.

3. इस स्मार्ट कोच में कोच का अपना हॉट स्पॉट भी लगा है जिससे इसे इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी. बल्कि रेलवे के एप इस हॉट स्पॉट से ही चल सकेंगे जिसमें रेलवे के इन्फ़ोटेन्मेंट एप भी शामिल हैं.

4. कोच में एक एंटीना भी लगा होगा जिसके कारण यात्रियों को बेहतर मोबाइल नेटवर्क भी मिल सकेगा.

रेलवे के चीफ मैकेनिकल इंजिनीयर अरुण अरोड़ा ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि कोच में लगे सेंसर से हम कोच को यात्रियों के लिए इन्फेक्शन फ्री भी बना पाएंगे क्योंकि इसके जरिए हमें कोच के वातवरण संबंधी सभी जानकारी मिलती रहेगी.

रेलवे को सॉफ्टवेयर में सहायता कर रही कम्पनी पॉल इंस्ट्रूमेंट के सीईओ पवनदीप मानते हैं कि सेंसर से डेटा लेने और उसे एनालाइजर के मार्फत सेफ्टी पैरामीटर पर नजर रखने का ये सिस्टम अचूक साबित होगा.

कितना खर्च होगा स्मार्ट कोच पर?

एक स्मार्ट कोच में सेंसर लगाने का कुल खर्च अभी करीब 15 लाख रुपए आ रहा है जो कि बड़े स्तर पर शुरुआत होने पर कम हो कर 12 लाख रुपए तक आ सकता है.

कोच में लगे सेंसर कंट्रोल रूम को लगातर एसएमएस भेजते रहेंगे. ज़रूरी सुविधाओं से संबंधित एसएमएस अगले स्टेशन भी चला जाएगा जिससे

सेंसर से लिया जाने वाला सारा डेटा क्लाउड में एकत्रित होता सके. और इस तरह समय के साथ इसका उपयोग और बेहतर होता जाएगा.

कब से शुरू होगा इस्तेमाल?

फिलहाल इस स्मार्ट कोच को पहली सितम्बर से कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन में लगाया जाएगा. इसके बाद सौ कोच में सेंसर लगा कर ट्रायल लिया जाएगा. फिर ज़रूरी संशोधन के बाद इसे आगे बनने वाले सभी नए कोच में लागू किया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget