एक्सप्लोरर

कश्मीर में आईएसआईएस की तारीफ वाला ऑडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल

श्रीनगर: कश्मीर में सोशल मीडिया में एक ऑडियो स्लाइड शो वायरल हो रहा है. इस ऑडियो स्लाइड में हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर जाकिर मूसा अलगाववादी नेताओं को धमकी देने के साथ ही घाटी में इस्लामी खलीफा का साम्राज्य स्थापित करने की बात कर रहा है.

पुलिस महानिदेशक एसपी वैद्य ने कहा कि आडियो में सुनाई दे रही आवाज जाकिर मूसा की ही है. वैद्य ने बताया कि पुलिस ने आवाज की पहचान की है और यह मूसा के पहले के वीडियो और ऑडियो से मिलती है. उन्होंने कहा, ‘‘वह मूसा ही है.’’

पांच मिनट 40 सेकेंड के क्लिप में कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को चेतावनी दी गई है कि वे कश्मीर में खलीफा का साम्राज्य स्थापित करने की मुहिम के बीच में नहीं आएं. इसमें कहा गया है कि सीरिया और इराक की तर्ज पर जम्मू कश्मीर में खलीफा का साम्राज्य स्थापित किया जाएगा.

इस क्लिप को कश्मीर में आतंकवाद के खतरनाक रूप लेने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. कश्मीर में अभी तक प्रदर्शन आजादी की मांग या फिर पाकिस्तान में विलय को लेकर होते रहे हैं. लेकिन कभी भी इन प्रदर्शनों का जुड़ाव इस्लाम या जिहाद से नहीं रहा.

कश्मीर में 1989 में आतंकवाद की शुरुआत के साथ ही हिजबुल मुजाहिदीन का गठन हुआ था. इस समूह में लगभग सभी स्थानीय युवक हैं और इसने हमेशा पाकिस्तान में शामिल होने का अभियान चलाया.

घाटी में आईएसआईएस के बढ़ते प्रभाव को हुर्रियत नेताओं के तवज्जो नहीं देने के बीच यह क्लिप सामने आयी है. हिजबुल मुजाहिदीन के सुप्रीम कमांडर सैयद सलाउद्दीन ने जारी बयान में कहा कि जम्मू कश्मीर में आईएसआईएस, अल कायदा या तालिबान जैसे समूहों के लिए कोई स्थान नहीं है.

उसने कहा, ‘‘यह आंदोलन पूरी तरह स्थानीय और स्वदेशी है. इसका कोई अंतरराष्ट्रीय एजेंडा नहीं है. अल कायदा, दायेश या तालिबान की कश्मीर में कोई भूमिका नहीं है.’’

उर्दू भाषा के स्लाइड शो में इंडोनेशिया की जेल में बंद अबु बकर बशीर और यमन निवासी अनवर अल अवलाकी का जिक्र गया है. इन दोनों को आईएसआईएस और अल कायदा की गतिविधियों का सरगना माना जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिहाई के बाद पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं...'
पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं परिवार मानता हूं'
'हम सब मर जाएंगे...' फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी यात्री की आपबीती
'हम सब मर जाएंगे...' फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी यात्री की आपबीती
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget