एक्सप्लोरर

Lata Mangeshkar Corona Positive: लता मंगेशकर की कैसी है तबीयत? बहन उषा मंगेशकर ने बताया

Lata Mangeshkar Corona Positive: कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मशहूर गायिका लता मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती करया गया है. उनकी हेल्थ अपडेट पर उनकी छोटी बहन उषा मंगेशकर ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत की है.

Lata Mangeshkar Corona Positive: कोरोना पॉजिटिव होने के चलते शनिवार और रविवार की दरमियानी रात दक्षिण मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दाखिल कराई गईं मशहूर गायिका लता मंगेशकर की मौजूदा हालत के बारे में बात करते उनकी छोटी बहन उषा मंगेशकर ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि वो पहले से बेहतर हैं और इस वक्त खतरे से बाहर हैं.

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए उषा मंगेशकर ने कहा, "दीदी की तबीयत पहले से बेहतर और स्थिर हैं. वो होश में हैं और लोगों से बातचीत भी कर पा रही हैं. हालांकि उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों की टीम ने लता दीदी को नॉर्मल और वीडियो कॉल, किसी भी तरह से लोगों से बात करने से बचने को कहा है."

इस बीच, ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने एबीपी न्यूज़ को लता मंगेशकर का ताजा हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, "लता मंगेशकर फिलहाल आईसीयू में हैं, उनका इलाज जारी है और वो अंडर ऑब्जर्वेशन हैं." उल्लेखनीय है कि डॉ. समदानी ने लता मंगेशकर की तबीयत को लेकर इससे ज्यादा कुछ भी नहीं बताया. मंगलवार को डॉ. समदानी ने ही लता मंगेशकर को कोरोना के साथ-साथ निमोनिया होने की जानकारी एबीपी न्यूज़ के साथ साझा की थी.

वैसे एबीपी न्यूज़ को पता चला है लता मंगेशकर के इलाज और हालत को लेकर ब्रीच कैंड अस्पताल की ओर से एक आधिकारिक हेल्थ बुलेटिन जारी किया जा सकता है. बहरहाल, उषा मंगेशकर ने कहा, "दीदी का इलाज काबिल डॉक्टरों की एक टीम कर रही है और वे सुरक्षित हाथों में हैं. फिलहाल उन्हें कब तक अस्पताल में रहना पड़ेगा, इस बारे में अभी डॉक्टरों ने हमें भी कुछ नहीं बताया है."

इसे भी पढ़ेंः
UP Elections: हरिओम यादव BJP में शामिल, सपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर दिखाया था बाहर का रास्ता

एबीपी न्यूज़ ने पहले ही एक करीबी सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी थी कि घर के एक स्टाफ को कोरोना होने के चलते लता मंगेशकर भी कोरोना से संक्रमित हो गईं थीं. उषा मंगेशकर ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, "दीदी के कमरे में साफ-सफाई करनेवाली बाई के संक्रमित होने के बाद ही दीदी के भी संक्रमित होने का पता चला था."

उषा मंगेशकर ने इस बात पर अफसोस जताया कि कोरोना काल में लता दीदी के परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल देखने नहीं जा सकते हैं. उषा मंगेशकर ने अंत में कहा, "हमें उम्मीद है कि लता दीदी जल्द पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर लौट आएंगी."


इसे भी पढ़ेंः
UP Election 2022: यूपी चुनाव में अखिलेश की सपा के साथ मैदान में उतरेगी शरद पवार और ममता बनर्जी की पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget