एक्सप्लोरर

Singhu border murder case: सिंघु बॉर्डर पर निर्मम हत्या मामले में 3 आरोपियों को कोर्ट ने 6 दिनों की रिमांड में भेजा, जानें अदालत में क्या क्या हुआ

Singhu border murder case: सोनीपत पुलिस ने अदालत के समक्ष यह कहा कि इन तीनों ही आरोपियों को लखबीर सिंह की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है. तीनों से पूछताछ करनी है.

Singhu border murder case: सिंघु बॉर्डर पर लखबीर सिंह नामक युवक की निर्मम हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए तीन अन्य आरोपियों निहंग नारायण सिंह, भगवंत सिंह व गोविंद प्रीत सिंह को आज सोनीपत पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश किया. पुलिस ने इन तीनों से पूछताछ के लिए अदालत से 14 दिन की पुलिस रिमांड देने की मांग की. सरकारी वकील अनुज मलिक ने बताया कि अदालत ने इन तीनों आरोपियों को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है.

क्या दलील दी पुलिस ने

सोनीपत पुलिस ने अदालत के समक्ष यह कहा कि इन तीनों ही आरोपियों को लखबीर सिंह की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है. तीनों से पूछताछ करनी है. खून से सने हुए कपड़े बरामद करने हैं. इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त हथियारों का भी पता लगाना है. इन तीनों से पूछताछ में अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाए हैं, इसलिए इनकी पुलिस रिमांड की आवश्यकता है. तीनों को ही पंजाब व अन्य जगहों पर लेकर जाना है, क्योंकि इन तीनों का कहना है कि इस वारदात में शामिल अन्य सह आरोपियों को ये लोग नाम से नहीं जानते हैं. उन्हें चेहरे से पहचानते हैं. इन तीनों से पहले सरबजीत सिंह नामक एक अन्य निहंग को भी गिरफ्तार किया गया था. उसके साथ इन तीनों को बैठाकर पूछताछ करनी है, ताकि उस रात घटना कैसे हुई, किन परिस्थितियों में हुई सब स्पष्ट हो सके. पुलिस ने उक्त दलील देते हुए इन तीनों आरोपियों की 14 दिन की पुलिस रिमांड मांगी.

कुछ देर ऑर्डर रिज़र्व रखने के बाद 6 दिन की पुलिस रिमांड दी

अदालत ने पुलिस की सभी दलीलों को सुनने के बाद कुछ देर के लिए यह अपना ऑर्डर रिजर्व रखा और फिर तीनों ही आरोपियों को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया. इसके साथ ही तीनों को अपने वकील से प्रतिदिन 1 घंटे की मुलाकात की इजाजत भी दी.

सरबजीत को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था

ज्ञात रहे कि इस मामले में सबसे पहले सरबजीत सिंह नामक निहंग को गिरफ्तार किया गया था, जिसने गुरुवार रात को सिंघु बॉर्डर पर कुंडली थाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था. सरबजीत को शुक्रवार को सोनीपत अदालत में पेश किया गया था. अदालत ने उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था.

अमृतसर और कुंडली में किया था तीनों ने आत्मसमर्पण

लखबीर सिंह हत्या मामले में शुक्रवार को पहले निहंग नारायण सिंह ने अमृतसर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया. उसके बाद रात को निहंग भगवंत सिंह व गोविंद प्रीत सिंह ने सिंघु बॉर्डर पर कुंडली मे आत्मसमर्पण किया. नारायण सिंह को तड़के ही अमृतसर से सोनीपत लाया गया था. अदालत में पेशी के बाद बाहर निकलते हुए पुलिस की गाड़ी में बैठने से पहले नारायण सिंह ने हाथ उठाकर जयकारा भी लगाया.

 

पंजाब कांग्रेस में घमासान जारी, सिद्धू ने सोनिया गांधी को 13 मुद्दों पर लिखी चिट्ठी, मिलने का वक्त भी मांगा 

अब भोपाल में हिट एंड रन का मामला, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भीड़ में घुसी तेज रफ्तार कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजाद बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजाद बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
जैश के निशाने पर बंगाल CM? अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
जैश के निशाने पर बंगाल CM? अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget