एक्सप्लोरर

सिंघु बॉर्डरः किसान आंदोलन का 82वां दिन, स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी, कोई नहीं ले रहा सुध

किसानों का आंदोलन चलते हुए ढाई महीने से ज्यादा का समय हो चुका है. किसानों और सरकार के बीच बातचीत ठप पड़ी है. सिंघु बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन से स्थानीय लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उनकी परेशानी को कोई नहीं समझ रहा है. लोगों को पैदल ही जाना-आना पड़ रहा है. इससे उनके सफर का समय पांच गुना बढ़ गया है.

नई दिल्लीः किसान आंदोलन का आज 82वां दिन है. सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर में किसान संगठनों का आंदोलन जारी है. आंदोलन की सफलता और असफलता के तमाम दावे किए जा रहे है लेकिन क्या किसी ने इन बॉर्डर के करीब रहने वाले लोगों की समस्या को जाना? क्या किसी ने इन आम लोगों की परेशानी को समझा.

आंदोलन से दिल्ली के बॉर्डर सील हैं. देश की राजधानी में हरियाणा और यूपी से आने वालों के लिए सीधा और आम रास्ता बंद है लेकिन सवाल आखिर कब तक. आखिर कब तक दिल्ली के बॉर्डर के करीब रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. ये जानने के लिए एबीपी न्यूज की टीम सिंघु गांव पहुंची.

ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था नहीं, पैदल ही जाना पड़ रहा सिंघु गांव उस सिंघु बॉर्डर के करीब बसा है जो पिछले ढाई महीने से इस आंदोलन का मुख्यालय है. जहां किसान आंदोलन की दिशा-दशा तय होती है. भविष्य के प्लान और रूपरेखा तैयार होती है. एबीपी न्यूज़ संवाददाता अजातिका सिंह ने सिंघु गांव के युवाओं से बात की. इसमें उनको होने वाली साफतौर नजर आई. ढ़ाई महीने से चल रहे आंदोलन से उसके करीब रह रहे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यहां के रहने वाले मनोज सिंह ने जो परेशानी बताई वो इस हाईवे से सटे गांव के हर शख्स की समस्या है.

मनोज ने बतया कि पहले जिस सफर में सिर्फ 15 मिनट लगते थे अब डेढ़ घंटा लगता है. कपड़े ,जूते नरेला से लाए हैं क्योंकि घर पर कोई डिलीवरी करने वाला नहीं आ रहा है. पैदल ही जाना पड़ता है. वहीं, विकास यादव ने कहा कि एक घंटे से चल रहे हैं, करीब 7 किलोमीटर पैदल चलना है. गणतंत्र दिवस के बाद से बहुत मुश्किल हो गया है.

किसान और सरकार के बीच ठप है बातचीत किसान और सरकार के बीच बातचीत ठप पड़ी है. दोनों तरफ से बार-बार कहा जा रहा है कि वो बातचीत को तैयार है लेकिन वार्ता के लिए कोई पहले हाथ आगे बढ़ाने को तैयार नहीं. लेकिन आंदोलन के बीच आई ये सवाल भी उठता है कि स्थानीय लोगों की परेशानी की कोई सुध लेने वाला नहीं है.

26 जनवरी के बाद से ज्यादा हो रही दिक्क्त दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर जारी किसानों के प्रदर्शन को ढाई महीने होने को आ गए हैं और 20 दिन पहले यानि गणतंत्र दिवस को हुए घटनाक्रम के बाद सिंधु बॉर्डर के चप्पे- चप्पे पर पुलिस की तैनाती है, कटीले तार और बैरिकेड लगे हैं. यहां तक कि कई जगह पर जेसीबी द्वारा बड़े बड़े गड्ढे भी ट्रैक्टरों , गाड़ियों इत्यादि को रोकने के लिए बना दिए गए हैं.

पांच गुना ज्यादा लग रहा समय इससे सिंधु गांव का संपर्क मानो बाहरी दुनिया से टूट गया है. जहां 10 किलोमीटर का सफर करने में केवल 15 मिनट का समय लगता था, वहां ये रास्ता लोगों को पैदल चल कल पांच गुना समय ( डेढ़ घंटे) लगाना पड़ रहा है. सिंघू गांव के अभिजीत ने कहा कि कोई ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था नहीं है. परेशानी दोनों की वजह से है, पुलिस की व्यवस्था और किसान आंदोलन की वजह से.

अभिजीत का कहना है कि जेसीबी से बड़े-बड़े गड्ढे बना दिए गए हैं, कंटीले तार लग गए हैं. 26 जनवरी के बाद पुलिस ने जबरदस्त बैरिकेडिंग कर दी है. एंबुलेंस को अंदर आने में भी बहुत परेशानी होती है.

यह भी पढ़ें

आज से पूरे देश में नेशनल हाइवे टोल्स पर भुगतान के लिए फास्टैग जरूरी, नहीं तो लगेगा दोगुना जुर्माना

किसान आंदोलन: दिशा रवि की गिरफ्तारी के बाद फिर चर्चा में टूलकिट, जानें यह क्या है और कैसे करती है काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget