एक्सप्लोरर

Karnataka: बेंगलुरु में सिंगर लकी अली की जमीन पर अवैध कब्जा, सिंगर बोले- भूमाफिया को अधिकारियों की शह

Singer Lucky Ali: सिंगर लकी अली का दावा है कि वो उस जमीन पर पिछले 50 साल से रह रहे थे. उन्होंने कहा कि वो काम के सिलसिले में दुबई गए और उनकी जमीन पर कब्जा हो गया.

Singer Lucky Ali Property Encroached: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर लकी अली इन दिनों मुश्किलों में हैं. सिंगर का दावा है कि बेंगलुरु में स्थित उसकी जमीन पर भूमाफिया ने कब्जा कर लिया है. सिंगर ने IAS अधिकारी रोहिणी सिंधूरी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि भूमाफिया को IAS अधिकारी रोहिणी सिंधूरी का पूरा समर्थन है. हालांकि आईएएस अधिकारी ने इन आरोपों का खंडन किया है. 

इस मामले को लेकर सिंगर ने रविवार (04 दिसंबर) को कई ट्वीट करके जनता को अपनी परेशानी बताई. उन्होंने कहा, 'यह एक ट्रस्ट प्रॉपर्टी थी. बेंगलुरु के भूमाफिया सुधीर रेड्डी और मधु रेड्डी की ओर से इस जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा किया जा रहा है. इस काम को वह अपनी पत्नी रोहिणी सिंधूरी की मदद से कर रहे हैं, जो कि आईएएस अधिकारी हैं.' उन्होंने कर्नाटक के डीजीपी को अपनी अपनी समस्या बताते हुए उनसे मदद करने की अपील की है.

लोकल पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने लोकल पुलिस पर भी भूमाफिया का ही समर्थन करने का आरोप लगाया. सिंगर ने कहा, 'मैंने संबंधित पुलिस उपायुक्त से शिकायत की है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.' सिंगर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'वे (रोहिणी सिंधूरी) अपने निजी लाभ के लिए राज्य के संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं. वे जबरन और अवैध रूप से मेरे फॉर्म के अंदर आ रहे हैं और संबंधित दस्तावेज दिखाने से इनकार कर रहे हैं.'

लकी अली ने DGP को लिखी चिट्ठी

सिंगर लकी अली ने DGP को लिखा, 'सर, मेरा नाम मकसूद महमूद अली है. मैं दिवंगत एक्टर और कॉमेडियन महमूद अली का बेटा हूं और लकी अली के नाम से जाना जाता हूं. मैं अभी काम की वजह से दुबई में हूं, इसलिए आपकी मदद की जरूरत है. मेरे फार्म में, जो कि एक ट्रस्ट प्रॉपर्टी है और केंचनहल्ली येलहंका में स्थित है. उस पर अवैध तरीके से बेंगलुरु के भू-माफिया सुधीर रेड्डी और मधु रेड्डी ने कब्जा कर लिया है. इस काम में उसकी रोहिणी सिंधूरी जोकि IAS अधिकारी हैं, उनकी मदद कर रही हैं.'

DGP से मदद करने की अपील

सिंगर लकी अली का दावा है कि वो उस जमीन पर पिछले 50 साल से रह रहे थे. उन्होंने DGP से कहा, 'मैं दुबई से आते ही आपसे मिलना चाहता था, लेकिन आप नहीं थे. मैंने इसकी शिकायत एसीपी से कर दी है, लेकिन मुझे अभी तक कोई पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला है. मुझे लोकल पुलिस से कोई मदद नहीं मिली है. वह उल्टा कब्जा करने वालों को सपोर्ट कर रहे हैं. कृपया हमारी मदद करें. मेरे पास कोई और विकल्प नहीं था, इसलिए मैं इसे पब्लिक में लेकर आया हूं.'

IAS अधिकारी ने आरोपों का खंडन किया

उधर सिंगर के इन आरोपों का IAS अधिकारी रोहिणी सिंधूरी ने खंडन किया है. उन्होंने कहा कि इस विवाद से उनका कोई लेना-देना नहीं है. वे अब सिंगर लकी अली पर मानहानि का केस करने की तैयारी कर रही हैं. द इंडियन एक्सप्रेस से आईएएस अधिकारी ने कहा, 'सिंगर सिर्फ मुझ पर कीचड़ उछालने की कोशिश कर रहे हैं. उनके दावों का मैं खंडन करती हूं और उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराऊंगी. '

ये भी पढ़ें-Bigg Boss 16 में आते ही चमकी Shiv Thakare की किस्मत! इस पॉपुलर टीवी शो में आ सकते हैं नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सरकार ने NCPI सांसदों को दिया न्योता, मानसून सत्र पर आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग में चर्चा के लिए बुलाया
सरकार का NCPI सांसदों को न्योता, मानसून सत्र पर आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग में चर्चा के लिए बुलाया
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Embed widget