एक्सप्लोरर

'बेस्वाद चाय के लिए 169 रुपये', गुरुग्राम कैफे पर भड़के सिंगापुर के राजदूत, Chaayos के सीईओ ने दिया जवाब

Singapore High Commission: साइमन वोंग के ट्वीट के बाद यूजर्स से उन्हें सड़क किनारे दुकान में चाय पीने की सलाह दी. Chaayos के सीईओ ने भारत-सिंगापुर की गहरी दोस्ती का भी जिक्र किया.

Singapore High Commission: भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने गुरुग्राम के एक कैफे में उन्हें दी गई चाय को बेस्वाद बताया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए साइमन वोंग ने बताया कि उन्होंने एक कप चाय के लिए 169 रुपया भुगतान किया, जिसे कुल्हड़ में दिया गया था. वोंग ने कुल्हड़ और कैफे के इंटीरियर की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, "मैंने गुड़गांव में एक कप बेस्वाद चाय पी."

यूजर ने दिया चाय पीने का निमंत्रण

साइमन वोंग के पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किया. एक यूजर ने कहा, "मेरे पड़ोस में आइए आपको सिर्फ 25 रुपये में एक शुद्ध देसी चाय मिलेगी. आपको यहां का माहौल भी पसंद आएगा. लोग चायोस जैसी जगहों पर वेस्टर्न सर्विस के लिए जाते हैं, न कि वहां मिलने वाले खाने का मजा लेने के लिए. एक अन्य यूजर ने लिखा, "सर, आपको किसी सामान्य सड़क किनारे की दुकान से चाय जरूर पीनी चाहिए."

चायोस के सीईओ ने दिया जवाब

साइमन वोंग के संदेश को पोस्ट किए जाने के बाद से 6 लाख से अधिक बार देखा गया, 8 हजार से अधिक लाइक्स मिले और करीब 750 बार रिट्वीट किया गया. इस पोस्ट ने चाय चेन चायोस के सीईओ नितिन सलूजा का भी ध्यान खींचा. उन्होंने सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देते हुए वोंग को अपने आउटलेट में से एक पर आने का निमंत्रण दिया. उन्होंने कहा, "भारत-सिंगापुर की गहरी दोस्ती के नाम पर, मैं आपको अपने नजदीक चायोस में एक कप चाय के लिए आमंत्रित करता हूं. जब हम अपनी चाय का आनंद लेंगे, तो मैं हर चाय को सही तरीके से परोसने की हमारी प्रतिबद्धता शेयर करूंगा."

साइमन वोंग ने इस पोस्ट के बाद भारत में घर में बनी चाय की तारीफ की. उन्होंने कहा, "मुझे चाय पीने के कई निमंत्रण मिले हैं, जिससे मैं बहुत खुश हूं. मैं आप सभी का विनम्रतापूर्वक धन्यवाद करता हूं."

ये भी पढ़ें : Kerala News: हनीमून से लौट रहा था कपल, रास्ते में हुआ भीषण सड़क हादसा, परिवार के 4 लोगों की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget