एक्सप्लोरर

Coronavirus: सिक्किम में सामने आया पहला मामला, दिल्ली से लौटा छात्र हुआ संक्रमित

सिक्किम वापस लौटा छात्र दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. अपने प्रदेश वापस लौटने से पहले वह दक्षिणी दिल्ली के एक क्वारंटीन सेंटर में भी रुका था. फिलहाल छात्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

कोरोनावायरस की पहुंच से अभी तक दूर रहे सिक्किम में शनिवार को बीमारी से संक्रमण का पहला मामला आया. प्रदेश के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मिला व्यक्ति 25 वर्षीय छात्र है और हाल में दिल्ली से लौटा था. स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक सह सचिव पेम्पा शेरिंग भूटिया ने पत्रकारों को बताया कि छात्र के नमूने को जांच के लिए सिलिगुड़ी स्थित उत्तर बंगाल चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल भेजा गया था. रिपोर्ट आने पर उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. दिल्ली में भी क्वारंटीन सेंटर में रुका था छात्र उन्होंने बताया कि छात्र दक्षिण सिक्किम के रबांग्ला का रहने वाला है और उसका सर थूतोब नामग्याल स्मारक अस्पताल में इलाज चल रहा है. भूटिया ने बताया कि छात्र दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. भूटिया ने जानकारी दी कि छात्र पिछले हफ्ते निजी बस से सिलिगुड़ी पहुंचा था और सिक्किम राष्ट्रीयकृत परिवहन की बस से 19 मई को मेल्ली जांच चौकी पहुंचा था. अधिकारी ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति दक्षिण दिल्ली के निर्धारित क्वारंटीन सेंटर में भी रुका था. भूटिया ने बताया कि 21 मई को कोरोना वायरस से संक्रमण के लक्षण सामने आने के बाद उसे तुरंत सर थूतोब नामग्याल स्मारक अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रवासी छात्रों और मजदूरों में आए कोरोना के मामले दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों से अपने प्रदेशों को वापस लौट रहे प्रवासी मजदूरों और छात्रों में कोरोना से संक्रमण के मामले आए हैं. कुछ दिनों पहले ही कोटा के हॉस्टलों में रहकर कोचिंग कर रहे छात्रों के वापस अपने प्रदेश पहुंचने पर भी संक्रमण के मामले आए थे. इसी तरह यूपी और बिहार के कई प्रवासी श्रमिकों के भी अपने-अपने प्रदेश वापस पहुंचने पर संक्रमण के बहुत से मामले सामने आए हैं. रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में अभी तक कोरोना से संक्रमण के 12,910 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 6,267 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 231 लोगों की मौत हो चुकी है. ये भी पढ़ें Coronavirus: अब अलग होगा दिल्ली मेट्रो का सफर, DMRC ने सीट पर चिपकाए 'डू नॉट सिट हेयर' के स्टीकर वंदे भारत अभियान: ब्रिटेन में फंसे 93 भारतीयों को लेकर इंदौर पहुंचा विशेष विमान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में SC ने दिया निर्देश
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget