एक्सप्लोरर

'टूटी सड़कें, बंद एयरपोर्ट से खतरे में...', चीन की सीमा से लगे इस राज्य के सांसद ने कह दी बड़ी बात

सुब्बा ने झा को उत्तरी सिक्किम में होने वाली आपदाओं, खास तौर पर 4 अक्टूबर 2023 को हिमनद झील फटने से बाढ़ आने और इस साल 1 जून को अचानक आई बाढ़ के बाद लोगों के सामने आ रहे संकट के बारे में जानकारी दी.

सिक्किम के एकमात्र लोकसभा सदस्य इंद्र हंग सुब्बा ने परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष संजय कुमार झा से सोमवार को मुलाकात की और पाकयोंग हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन फिर से शुरू करने और राज्य के उत्तरी क्षेत्रों में सड़क संपर्क बहाल करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा.

सांसद के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, सुब्बा ने झा को उत्तरी सिक्किम में बार-बार होने वाली प्राकृतिक आपदाओं, विशेष रूप से 4 अक्टूबर 2023 को हिमनद झील फटने से बाढ़ आने और इस साल एक जून को अचानक आई बाढ़ के बाद लोगों और पर्यटन हितधारकों के सामने आ रहे संकट के बारे में जानकारी दी.

इन स्थानों से टूट गया है संपर्क

इस जानकारी में बताया गया कि इन घटनाओं से बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है. खासकर टूंग-नागा खंड को, जिससे लाचेन, लाचुंग, युमथांग, युमेसमडोंग, कटाओ, कालापाथर और गुरुडोंगमार झील जैसे महत्वपूर्ण स्थलों का संपर्क टूट गया है.

बयान में कहा गया है कि ज्ञापन में सुब्बा ने राज्य के प्रमुख पर्यटन केंद्रों तक जाने वाली सभी क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की मरम्मत के लिए तत्काल सहायता की मांग की. इसके साथ ही उन्होंने एलिवेटेड सड़कों और सुरंगों सहित बुनियादी ढांचे का विकास और होमस्टे, टूर ऑपरेटर और ट्रांसपोर्टर सहित पर्यटन हितधारकों के लिए एक विशेष राहत पैकेज समेत अन्य मांग की.

भारत-चीन सीमा के पास है यह सड़क

बयान के मुताबिक, उन्होंने भारत-चीन सीमा के निकट होने के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए इन सड़कों के सामरिक महत्व पर भी प्रकाश डाला. ज्ञापन में पाकयोंग हवाई अड्डे से जुड़े मुद्दे का भी जिक्र है और पाकयोंग को दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ने वाली स्पाइसजेट की उड़ानों को तत्काल दोबारा शुरू करने और हवाई अड्डे पर रनवे का विस्तार करने का भी निवेदन किया गया है. हालांकि संसदीय समिति अभी राज्य के पांच दिवसीय दौरे पर है.

ये भी पढ़ें:- अगले 7 दिनों तक दिल्ली-NCR से लेकर बिहार तक होगी झमाझम बारिश, IMD ने इन राज्यों में दिया बाढ़ का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने इंडिया AI इम्‍पैक्‍ट एक्‍सपो का किया उद्घाटन, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों समेत दुनिया के कई दिग्गज होंगे शामिल
PM मोदी ने इंडिया AI इम्‍पैक्‍ट एक्‍सपो का किया उद्घाटन, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों समेत दुनिया के कई दिग्गज होंगे शामिल
शादी से पहले फिजिकल रिलेशन सही या गलत? सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर की टिप्पणी, जानें क्या कहा
शादी से पहले फिजिकल रिलेशन सही या गलत? सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर की टिप्पणी, जानें क्या कहा
PM मोदी और ओम बिरला के AI वीडियो पर मचा बवाल, जयराम रमेश समेत कांग्रेस के संचार विभाग से जुडे़ 9 नेताओं को नोटिस
PM मोदी और ओम बिरला के AI वीडियो पर मचा बवाल, जयराम रमेश समेत 9 नेताओं को नोटिस
हिमंत बिस्व सरमा की स्पीच और पोस्ट को लेकर याचिका दाखिल करने वालों से बोले CJI- आप HC क्यों नहीं जाते?
हिमंत बिस्व सरमा की स्पीच और पोस्ट को लेकर याचिका दाखिल करने वालों से बोले CJI- आप HC क्यों नहीं जाते?

वीडियोज

Copper Boom: Gravita India की Mega Entry से Recycling Sector में बड़ा Gamechanger | Paisa Live
Supreme Court का सख्त संदेश: RERA खत्म होगा, या बनेगा और ज्यादा मजबूत? | Paisa Live
Vasudha: 😮Chandrika Devi के सामने फूटा सच, Vasudha ने Divorce papers पर किए साइन #sbs (16.02.2026)
Bollywood News: एकता कपूर–इम्तियाज़ अली साथ ला रहे हैं ‘हीर रांझा’
CM Yogi का SP पर बड़ा बयान- 'UP में अराजकता से अब कानून का राज' | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शादी से पहले फिजिकल रिलेशन सही या गलत? सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर की टिप्पणी, जानें क्या कहा
शादी से पहले फिजिकल रिलेशन सही या गलत? सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर की टिप्पणी, जानें क्या कहा
UP Politics: यूपी में एंट्री से अखिलेश, मायावती, राहुल ही नहीं योगी की भी टेंशन बढ़ाएंगे ओवैसी! इस वजह से लग रहीं अटकलें
यूपी में एंट्री से अखिलेश, मायावती, राहुल ही नहीं योगी की भी टेंशन बढ़ाएंगे ओवैसी! इस वजह से लग रहीं अटकलें
सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार
सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार
AFG vs UAE: यूएई से जीत के बाद भी अफगानिस्तान का सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल, इस बड़े उलटफेर पर टिकी उम्मीद
यूएई से जीत के बाद भी अफगानिस्तान का सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल, इस बड़े उलटफेर पर टिकी उम्मीद
'अगर अमेरिका ने हमला किया तो...' ईरान के सपोर्ट में आया तालिबान, ट्रंप की दे दी बड़ी चेतावनी
'अगर अमेरिका ने हमला किया तो...' ईरान के सपोर्ट में आया तालिबान, ट्रंप की दे दी बड़ी चेतावनी
बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान की प्रचंड जीत के बाद भी बना ये शर्मनाक रिकॉर्ड, दो दशक में कभी नहीं हुआ ऐसा!
तारिक रहमान की प्रचंड जीत के बाद भी बना ये शर्मनाक रिकॉर्ड, दो दशक में कभी नहीं हुआ ऐसा!
12वीं के छात्र सप्लीमेंट्री में सिर्फ एक विषय में दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट, CBSE ने जारी की नई गाइडलाइन
12वीं के छात्र सप्लीमेंट्री में सिर्फ एक विषय में दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट, CBSE ने जारी की नई गाइडलाइन
Video: विदेशी महिला ने गाया 'श्यामा आन बसो वृंदावन में' वीडियो देख यूजर्स बोले, आधार कार्ड बनवा लो दीदी
विदेशी महिला ने गाया 'श्यामा आन बसो वृंदावन में' वीडियो देख यूजर्स बोले, आधार कार्ड बनवा लो दीदी
Embed widget