एक्सप्लोरर

Sikkim Floods: सिक्किम की तबाही में 18 की मौत, 98 लापता... सुरंगों में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए NDRF की टीम चलाएगी ऑपरेशन

Sikkim Floods: देश के पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में बाढ़ ने तबाही मचा दी. कई लोगों के फंसे होने के की आशंका के बीच एनडीआरएफ की टीम सुरंगों में घुसकर लोगों को बचाने का प्रयास करेगी.

NDRF Team: सिक्किम में मंगलवार (03 अक्टूबर) की देर रात अचानक बादल फटने के बाद भयंकर बाढ़ आ गई. जिसमें अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है और 98 लोग लापता हैं. राज्य सरकार ने बुधवार (04 अक्टूबर) को केंद्र सरकार को सूचना दी और एक आदेश जारी हुआ जिसके मुताबिक शुक्रवार (06 अक्टूबर) को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम उन सुरंगों में जाएगी जहां पर लोग फंसे हुए हैं.

ये टीम उत्तरी सिक्किम के चुंगथांग जाएगी जिसके सामने एक कठिन चुनौती है कि पिछले 48 घंटों से बिना खाना पानी या किसी संभावित निकास के ये लोग सुरंगों में फंसे हैं. इन्हें बचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा. कोई नहीं जानता कि इन सुरंगों में पानी भरा है या नहीं, सुरंगों में फंसे लोग जिंदा हैं भी या नहीं.

सिक्किम के मुख्य सचिव विजय भूषण पाठक ने कहा, "चेकपोस्ट के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, लाचेन और लाचुंग में लगभग 3000 लोग फंसे हुए हैं. 700-800 ड्राइवर वहां फंसे हुए हैं. मोटरसाइकिलों से वहां गए 3150 लोग भी वहां फंस गए हैं. हम सेना और वायु सेना के हेलीकॉप्टरों से सभी को निकालेंगे. सेना ने लाचेन और लाचुंग में फंसे लोगों को इंटरनेट पर उनके परिवारों से बात कराई.''

एनडीआरएफ की टीम के सामने होगी ये चुनौती

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चूंकि एनडीआरएफ टीम के लिए ये काम इतना आसान नहीं होने वाला है. वो ऐसी जगह पर जा रही है जिसके बारे में उसे कुछ नहीं पता. टीम पूरी तरह से अनजान है. इस टीम में लैंड रेस्क्यूर्स और स्कूबा डाइवर्स शामिल होंगे. इनके पास हथौड़े, वाटर गन, रॉक कटर, सैटेलाइट फोन, जेनरेटर सेट और मेडिकल उपकरण होंगे.

ये रेस्क्यू ऑपरेशन कुछ मायनों में थाईलैंड के उस बचाव अभियान की याद दिलाएगा जो साल 2018 में चलाया गया था. इसमें गोताखोरों ने 13 लोगों को बचाया था जो लगभग 6 दिनों तक बाढ़ वाली गुफा में फंसे हुए थे.

बुधवार को आई अचानक बाढ़ ने चुंगथांग शहर को सिक्किम के बाकी हिस्सों से काट दिया है. बिजली की लाइनें टूट गईं, सेल टावर बर्बाद हो गए, पुल नष्ट हो गए और सड़कें बह गईं. कोई कनेक्टिविटी न होने की वजह से फंसे हुए लोगों के बारे में कोई जानकारी भी नहीं है. अब तक केवल इतना ही पता चला है कि वे एक राज्य सरकार की कंपनी के साथ काम करते हैं जो तीस्ता-III बांध का प्रबंधन करती है. सभी सुरंगें तीस्ता-III बांध परिसर के भीतर हैं, जो गुरुवार की बाढ़ के दौरान नष्ट हो गई थीं.

ये भी पढ़ें: Sikkim Cloud Burst: सिक्किम की 'लाइफलाइन' बर्बाद, बादल फटने से 15 हजार लोग प्रभावित, जानें कैसे आसमानी आफत ने मचाई तबाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- 'बल प्रयोग का...'
राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- 'बल प्रयोग का...'
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget