एक्सप्लोरर

Ripudaman Singh Malik: सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक की कनाडा में गोली मारकर हत्या, कनिष्क विमान बम ब्लास्ट में आया था नाम

Ripudaman Singh Malik Death: मशहूर सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक की शुक्रवार सुबह कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई. 1985 में एयर इंडिया के प्लेन में बम धमाके के मामले में उनका नाम आया था.

Ripudaman Singh Malik Shot Dead: कनाडा (Canada) में मशहूर सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक (Sikh leader Ripudaman Singh Malik) की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को चिट्ठी लिखकर उनकी खुलेआम तारीफ़ की थी. इसके अलावा रिपुदमन सिंह मलिक का विवादों से पुराना नाता रहा है. उन पर एयर इंडिया (Air India) के प्लेन (Plane) को बम धमाके (Bomb Blast) से उड़ाने के मामले में 20 सालों तक मुकदमा भी चला था. जिसमें उन्हें साल 2005 में बरी कर दिया गया था.

सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक कनाडा में रह रहे भारतीय मूल के सिखों और पंजाबियों को अलगावादी नेताओं से दूर रहने की नसीहत देने में जुटे हुए थे. हालांकि इससे पहले रिपुदमन सिंह खालिस्तान के हिमायती हुआ करते थे, वहीं वक्त के साथ उनकी विचारधारा खालिस्तान से अलग हो गई और अब यहीं उनकी मौत की वजह बनती दिख रही है.

गोली मारकर हत्या

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह साढ़े 9 बजे अज्ञात हमलावरों ने ब्रिटिश कोलंबिया के सर्रे शहर में रिपुदमन सिंह मलिक पर सरेआम गोली चलाई थी. जिस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, वहीं पास से मारी गई गोली के कारण रिपुदमन सिंह मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई.

1985 में एयर इंडिया बम धमाकों में उनका नाम आया था. जिसके बाद भारतीय सरकार ने उन्हें ब्लैक लिस्ट में डाल दिया था, वहीं सबूतों के अभाव में वह साल 2005 में बरी हो गए थे. इस विमान हादसे में चालक दल समेत प्लेन में सवार सभी 331 यात्रियों की मौत हो गई थी. इस प्लेन ने कनाडा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी.

हाल ही में की पीएम मोदी की तारीफ

उन्हें साल 2020 में सिंगल एंट्री वीजा और 2022 में मल्टीपल एंट्री वीजा दिया गया. इस दौरान उन्होंने भारत में आंध्र प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र में कई तीर्थ यात्रा की थी. इस साल की शुरुआत में उन्होंने पीएम मोदी को एक खत लिख कर उनकी तारीफ भी की थी. उन्होंने भेजी गई अपनी चिट्ठी में लिखा था कि "आपकी सरकार ने सिख समुदाय के लिए ऐसे कई कदम उठाए हैं, जिनकी कोई मिसाल ही नहीं है. आपके ऐसे अभूतपूर्व और सकारात्मक कदमों के लिए मैं तहेदिल से आपका शुक्रगुजार हूं. आभार व्यक्त करने के लिए मेरे पास अल्फ़ाज़ ही नहीं हैं."

इसे भी पढ़ेंः
Sri Lanka Economic Crisis: सोने की लंका आज है कंगाली की कगार पर! जानिए क्यों श्रीलंका में आर्थिक संकट से मचा हाहाकार?

Presidential Election: शिबू सोरेन का बड़ा एलान, NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी झारखंड मुक्ति मोर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget