एक्सप्लोरर

ननकाना साहिब पर हमले के विरोध में सिख समुदाय ने जम्मू-पठानकोट हाईवे पर किया प्रदर्शन

पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए हमले को लेकर भारत में सिख समुदाय का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. सिख समुदाय का कहना है कि अगर पाकिस्तान सरकार इस हमले के दोषियों पर कार्यवाही नहीं करती तो भारत सरकार इस मामले पर चुप क्यों है.

जम्मू: शुक्रवार को पाकिस्तान में गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर हुए हमले और वहां मौजूद सिख श्रद्धालुओं के साथ हाथापाई के विरोध में रविवार को जम्मू में सिख समुदाय ने प्रदर्शन किया. सिख समुदाय ने इस मामले पर पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की चुप्पी पर भी सवाल उठाये.

पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए हमले को लेकर भारत में सिख समुदाय का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार को जम्मू में सिख समुदाय ने जम्मू-पठानकोट हाईवे पर जमकर प्रदर्शन किया. पाकिस्तान और वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए सिख समुदाय ने इस मामले में दोषियों को फांसी की सजा की मांग की.

प्रदर्शनकारियों का दावा है कि करतापुर गलियारे के उद्घाटन के समय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने करतारपुर साहिब और ननकाना साहिब की तुलना मक्का शरीफ से की थी. अब जबकि ननकाना साहिब पर इस तरह से हमला होता है तो इसपर पाकिस्तान की सरकार को जल्द एक्शन लेना चाहिये और दोषियों को गिरफ्तार करना चाहिए.

सिख समुदाय का कहना है कि अगर पाकिस्तान सरकार इस हमले के दोषियों पर कार्यवाही नहीं करती तो भारत सरकार इस मामले पर चुप क्यों है. उन्होंने कहा कि सिखों के नौंवे गुरु तेग बहादुर ने हिन्दू धर्म को भारत में बचाया था, तो पीएम मोदी और अमित शाह इस मामले पर चुप क्यों हैं.

यह भी पढ़ें-

यूपीः गोरखपुर में घुसे आईएस के दो आतंकी, भारत-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
होर्मुज में जहाजों पर हमले को लेकर भड़का भारत, UN में कहा- 'ये बर्दाश्त नहीं'
होर्मुज में जहाजों पर हमले को लेकर भड़का भारत, UN में कहा- 'ये बर्दाश्त नहीं'
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget