एक्सप्लोरर

इमरान खान के शपथ ग्रहण में जाने से पहले शहीद मेजर के परिवार से मिलें सिद्धू: शिवसेना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे पूर्व क्रिकेटर इमरान खान को बैट गिफ्ट गिया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने ये बैट हाईकमिशनर अजय बसारिया के हाथ पाकिस्तान भिजवाया है.

नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर इमरान खान 18 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे. इमरान ने सुनील गावस्कर, कपिल देव और नवजोत सिंह सिद्धू को शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता दिया है. सिद्धू कह चुके हैं कि वो शपथग्रहण में जाएंगे, इस बाबत सिद्धू ने गृहमंत्रालय को अर्जी भी है. सिद्धू के न्योता स्वीकार करने पर शिवसेना ने कड़ी आपत्ति जताई है. शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि सिद्धू को पाकिस्तान जाने से पहले सीमा पर शहीद हुए कौस्तुभ राणे के घर जाना चाहिए.

संजय राउत ने कहा, ''नवजोत सिंह सिद्धू को सबसे पहले शहीद मेजर कौस्तुभ राणे के घर जाना चाहिए. उनके घर जाकर उनके परिवार से मिलें, उनके बच्चे से मिलें, उनकी पत्नी से मिलें. अगर उन्हें तसल्ली होती है तो फिर इमरान खान से मिलने की सोच सकते हैं.''

एबीपी न्यूज़ के पास न्योते की कॉपी नवजोत सिंह सिद्धू को पाकिस्तान से जो न्योता भेजा गया है उसकी एक कॉपी एबीपी न्यूज़ के पास है. इसमें लिखा है, ''पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आपको आमंत्रित करने पर हमें बहुत खुशी है. शपथ ग्रहण समारोह शनिवार 18 अगस्त को इस्लामाबाद में होगा. हम चाहते हैं कि आप इस ऐतिहासिक अवसर पर पधारने की कृपा करें.''

इमरान खान को पीएम मोदी ने गिफ्ट में भेजा बैट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे पूर्व क्रिकेटर इमरान खान को बैट गिफ्ट गिया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने ये बैट हाईकमिशनर अजय बसारिया के हाथ पाकिस्तान भिजवाया है. बैट के साथ पीएम मोदी ने इमरान खान को संदेश भी भेजा है. खास बात यह है कि इस बैट पर पूरी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के हस्ताक्षर हैं.

पाकिस्तान आम चुनाव के बाद इमरान खान को पीएम मोदी ने फोन करके बधाई भी दी थीं. पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए लोकतंत्र की मजबूती को लेकर आशा व्यक्त की थी. साथ ही उन्होंने शांति और विकास की उम्मीद भी जताई थी.

आगामी सरकार से जगी नई उम्मीद आपको बता दें कि पूर्ववर्ती पीएमएल (एन) की सरकार के दौरान भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बेहद खराब रहे थे. अब आगामी सरकार से नई उम्मीद जगी है. हालांकि पाकिस्तान में चुनाव प्रचार के दौरान इमरान खान लगातार भारत खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते नजर आए थे. भारत में राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इमरान खान के शासनकाल में भी रिश्ते सुधरने की उम्मीद कम है. इसकी बड़ी वजह इमरान खान और पाकिस्तानी सेना के बीच नजदीकी है. पाकिस्तानी सेना कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए जानी जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
सोनम वांगचुक के अनशन का आज 20वां दिन, 9 किलो वजन घटा, सोनाक्षी सिन्हां से कपिल सिब्बल तक, किसने क्या कहा?
सोनम वांगचुक के अनशन का आज 20वां दिन, 9 किलो वजन घटा, सोनाक्षी सिन्हां से कपिल सिब्बल तक, किसने क्या कहा?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुए पवन खेड़ा, सोनम वांगचुक से बोले- 'जान जोखिम में ना डालें, ये तरीका...'
जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुए पवन खेड़ा, सोनम वांगचुक से बोले- 'जान जोखिम में ना डालें, ये तरीका...'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget