एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala Cremation: पसंदीदा ट्रैक्टर पर निकली मूसेवाला की अंतिम यात्रा, दूल्हे की तरह सजाया गया, उमड़े सैकड़ों लोग

Sidhu Moose Wala Last Rites: पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की रविवार को हत्या कर दी गई थी. आज उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया.

Sidhu Moose Wala Cremation: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) का मंगलवार को मानसा जिले में उनके पैतृक गांव मूसा (Musa Village) में अंतिम संस्कार किया गया. जहां उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए. सिद्धू मूसेवाला (28) की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. गायक की पार्थिव देह को मंगलवार सुबह मानसा सरकारी अस्पताल से कड़ी सुरक्षा के बीच मूसा गांव में स्थित उनके घर लाया गया. मानसा (Mansa) अस्पताल में उनका पोस्टमॉर्टम किया गया था. मूसेवाला के घर में उनकी पार्थिव देह के पास बैठे उनके माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. मूसेवाला की मां को उनके पिता को ढाढस बंधाते हुए देखा गया.

वहीं अपने पसंदीदा गायक की अंतिम झलक पाने के लिए पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और चंडीगढ़ समेत अनेक जगहों से बड़ी संख्या में लोग आये थे. अंतिम संस्कार के लिए मूसेवाला को दूल्हे की तरह सजाया गया था. राज्य में अविवाहित नौजवान की मृत्यु पर इस तरह की रिवाज है. मूसेवाला की मां ने उनके बाल संवारे तो पिता ने उनके सिर पर सेहरा के साथ लाल रंग की पगड़ी बांधी. सिद्धू मूसेवाला की 6 महीने में बाद शादी होने वाली थी. बताया जा रहा है कि अक्टूबर में सिद्धू की शादी तय थी. जिस लड़की से उनकी शादी होनी थी, उनका भी रो रोकर बुरा हाल है. 


Sidhu Moose Wala Cremation: पसंदीदा ट्रैक्टर पर निकली मूसेवाला की अंतिम यात्रा, दूल्हे की तरह सजाया गया, उमड़े सैकड़ों लोग

पसंदीदा ट्रैक्टर पर निकली अंतिम यात्रा

मूसेवाला की अंतिम यात्रा के लिए उनके पसंदीदा ट्रैक्टर (Tractor) को फूलों से सजाया गया और इस पर मूसेवाला को उनके परिवार के एक खेत तक अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया. इसी ट्रैक्टर पर मूसेवाला ने अपने अनेक गानों की शूटिंग की थी. चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच भी लोग मूसेवाला की अंतिम यात्रा में शामिल हुए और इस दौरान उनके माता-पिता हाथ जोड़कर ट्रैक्टर पर खड़े थे. अंतिम यात्रा में शामिल हुए मूसेवाला के कुछ प्रशंसकों ने उनकी तस्वीर वाली टीशर्ट पहन रखी थी. 


Sidhu Moose Wala Cremation: पसंदीदा ट्रैक्टर पर निकली मूसेवाला की अंतिम यात्रा, दूल्हे की तरह सजाया गया, उमड़े सैकड़ों लोग

गमगीन लोगों को देखकर पिता ने उतार दी पगड़ी

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बड़ी संख्या में गमगीन लोगों को देखकर अपनी पगड़ी तक उतार दी. अंतिम यात्रा में कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी उपस्थित थे. इससे पहले कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा, भाजपा नेता अश्विनी शर्मा, सुभाष शर्मा और राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने मूसेवाला के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. गायक के आवास पर और अंत्येष्टि स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. इस दौरान कुछ लोग मूसेवाला की तारीफ करते और नारे लगाते दिखे तो कुछ लोगों ने उनकी सुरक्षा वापस लिये जाने पर पंजाब पुलिस के प्रति नाराजगी जताई. 


Sidhu Moose Wala Cremation: पसंदीदा ट्रैक्टर पर निकली मूसेवाला की अंतिम यात्रा, दूल्हे की तरह सजाया गया, उमड़े सैकड़ों लोग

रविवार को हुई थी हत्या

बता दें कि, शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की रविवार को पंजाब (Punjab) के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हमले के समय वह अपनी थार जीप से यात्रा कर रहे थे. गाड़ी में उनके साथ सवार उनका एक रिश्तेदार और एक दोस्त इस हमले में घायल हो गये थे. मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा (Mansa) से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था. लेकिन आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विजय सिंगला से उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था. पंजाब सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद उनकी हत्या हुई. पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग ने ली है. 

ये भी पढ़ें- 

Free Electricity Connection: विस्थापित कश्मीरी पंडितों की दुकानों को मिलेगा फ्री बिजली कनेक्शन, दिल्ली सरकार का फैसला 

Monkeypox Guidelines: मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन्स, जानें राज्यों से क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget