एक्सप्लोरर

कर्नाटक: मंत्रियों को अभी तक नहीं मिला विभाग, सिद्धारमैया बोले- येदियुरप्पा को कोई भाव नहीं दे रहा

सिद्धारमैया ने कहा कि जो कुछ हुआ है, वह यह है कि येदियुरप्पा बीजेपी आलाकमान के लिए अवांछित हो गये हैं. उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा दिल्ली जा रहे हैं और लौट रहे हैं लेकिन पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से नहीं मिल पा रहे हैं.

बेंगलुरु: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के मंत्रियों को विभागों में आवंटन में देरी पर निशाना साधा और कहा कि वह बीजेपी के लिए अवांछित हो गये हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बीजेपी बगावत से जूझ रही है जिस कारण मंत्रिमंडल विस्तार के पांच दिन बाद भी विभागों का बंटवारा नहीं किया जा सका है और पार्टी आलाकमान भी येदियुरप्पा को कोई भाव नहीं दे रहा है.

सिद्धारमैया ने कहा कि जो कुछ हुआ है, वह यह है कि येदियुरप्पा बीजेपी आलाकमान के लिए अवांछित हो गये हैं. एक तरफ तो असंतुष्ट विधायक हैं जो बीजेपी के पास गये हैं. वे उन्हे धमकी दे रहे हैं. दूसरी तरफ, बीजेपी के अंदर भी कई असंतुष्ट विधायक हैं और इसलिए विभागों का बंटवारा नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा दिल्ली जा रहे हैं और लौट रहे हैं लेकिन (विभागो के बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए) पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से नहीं मिल पा रहे हैं.

बीजेपी पर प्रहार करते हुए सिद्धारमैया ने आरोप लगाया कि पार्टी को कभी जनादेश मिला ही नहीं और वह ऑपरेशन लॉटस और विधायकों की खरीद-फरोख्त के माध्यम से पिछले दरवाजे से सत्ता पर काबिज हो गयी. पिछले महीने कांग्रेस-जेडीएस सरकार के गिरने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने वाले येदियुरप्पा ने 20 अगस्त को मंत्रिमंडल में अन्य मंत्रियों को शामिल किया था लेकिन अबतक उन्हें विभाग नहीं दिया गया है.

जम्मू-कश्मीर में स्थिति 'सामान्य' नहीं, विपक्ष को लोगों पर हो रहे बल के बर्बर प्रयोग का अहसास हुआ- राहुल गांधी

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget