एक्सप्लोरर

Shrikant Tyagi: श्रीकांत त्यागी के ड्राइवर को हाईकोर्ट से मिली जमानत, गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज था केस

Shrikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी के ड्राइवर मामले में अधिवक्ता अमृता राय और आलोक रंजन मिश्र ने रखा पक्ष. वहीं, जस्टिस शिव शंकर प्रसाद की सिंगल बेंच ने जमानत अर्जी को मंजूर दी.

Shrikant Tyagi: नोएडा (Noida) की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी (Grand Omaxe Society) में महिला के साथ गाली गलौज करने की वजह से सुर्खियों में आए श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) हाल ही में जेल से बाहर निकला है. अब श्रीकांत के ड्राइवर राहुल (Driver Rahul) की जमानत अर्जी को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मंजूर दे दी है. यानि गैंगस्टर के दर्ज मुकदमे में ड्राइवर राहुल को हाईकोर्ट (High Court) से जमानत मिल गई है. वहीं, अन्य मामलों में निचली अदालत से पहले ही उसे जमानत (Bail) मिल चुकी है. कोर्ट ने 17 अक्टूबर को श्रीकांत त्यागी को मिली जमानत के आधार पर राहत दी है. 

श्रीकांत त्यागी के ड्राइवर मामले में अधिवक्ता अमृता राय और आलोक रंजन मिश्र ने रखा पक्ष. वहीं, जस्टिस शिव शंकर प्रसाद की सिंगल बेंच ने जमानत अर्जी को मंजूर दी. दरअसल, नोएडा में महिला से बदसलूकी करने के मामले में 5 अगस्त को एफआईआर दर्ज कराई गई थी. ड्राइवर मामले दर्ज हुए एफआईआर के बाद से ही जेल में बंद है. वह श्रीकांत त्यागी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आरोपी बनाया गया था.  

17 अक्टूबर को श्रीकांत त्यागी को जमानत
हाई कोर्ट के जज सुरेंद्र सिंह प्रथम ने गैंगस्टर एक्ट के मामले की सुनवाई करते हुए 17 अक्टूबर को श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी मंजूर किया था. जिसके बाद कोर्ट ने उसे सशर्त जमानत दी थी. घटना के बाद करीब 72 दिन तक श्रीकांत त्यागी जेल में बंद था. श्रीकांत त्यागी के खिलाफस नोएडा के फेज-2 थाने में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है. 

बदसलूकी का क्या है मामला, जानिए
बता दें कि नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी (Grand Omaxe Society) में महिला के साथ बदसलूकी के आरोपी श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) के खिलाफ एफआइआर (FIR) दर्ज की गई थी. इस मामले में आरोपी श्रीकांत को 9 अगस्त को मेरठ में पुलिस (Police) ने गिरफ्तार किया था. महिला से गाली गलौज का ये 5 अगस्त महीने का है. सोशल मीडिया पर श्रीकांत त्यागी का महिला के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल (Viral Video) हो गया था. ये घटना खूब सुर्खियां में रही थी.

ये भी पढ़ें-

गुजरात में अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला, कहा- बीजेपी ने पूछा ही नहीं कौन होगा सीएम, AAP को जनता दे सुझाव

Gujarat Elections: गुजरात चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी में सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पर राहुल ने Video जारी कर उठाए सवाल, BJP बोली- एक्टिंग तो ढंग से कर लेते
E20 पर राहुल ने Video जारी कर उठाए सवाल, BJP बोली- एक्टिंग तो ढंग से कर लेते
'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget