एक्सप्लोरर

श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा को 16 अगस्त से खोला जाएगा, कोरोना को ध्यान में रखते हुए बरती जाएंगी सभी सावधानी

कोरोना वायरस के चलते 18 मार्च 2020 से बंद पड़ी श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा को 16 अगस्त से खोला जाएगा. इस यात्रा के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हेलीकॉप्टर, बैटरी कार और पैसेंजर रोपवे की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी.

जम्मू: पूरे देश के धार्मिक स्थलों की तरह ही 16 अगस्त को श्री माता वैष्णो देवी के मंदिर को दर्शनों के लिए खोला जाएगा. इस यात्रा के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हेलीकॉप्टर, बैटरी कार और पैसेंजर रोपवे की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी.

कोरोना वायरस के चलते 18 मार्च 2020 से बंद पड़ी श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा को 16 अगस्त से खोला जाएगा. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार के मुताबिक यात्रा खुलने के पहले हफ्ते में सिर्फ 2000 यात्रियों को प्रतिदिन यात्रा के लिए जाने दिया जाएगा. इन 2000 यात्रियों में 1900 जम्मू कश्मीर से होंगे और बाकी 100 को देश के अन्य राज्यों से आये  माता के भक्तो को दर्शन की इजाजत दी जाएगी.

स्थिति पर एक हफ्ते तक नजर बनाई जाएगी और उसके बाद इस फैसले में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं. इस यात्रा पर आने के लिए यात्रियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करानी होगी. श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आ रहे सभी यात्रियों को अपने मोबाइल फोन पर आरोग्य सेतु एप्लीकेशन डाउनलोड करनी होगी औरयात्रा के दौरान सभी यात्रियों को फेस मास्क लगाने की भी हिदायत दी गई है.

यात्रियों की स्कैनिंग के लिए कटरा से भवन तक के यात्रा मार्ग पर थर्मल स्कैनर लगाए गए हैं. श्री माता वैष्णों देवी साइन बोर्ड के मुताबिक 10 साल से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और 60 साल के उम्र के बुजुर्ग इस यात्रा पर आने से परहेज करें. वहीं, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कटरा से भवन तक की चढ़ाई यात्री बाणगंगा, अर्धकुमारी और सांझी छत होते हुए कर सकते हैं जबकि वापसी में हिमकोटी ताराकोट मार्ग से ही आने की इजाजत दे दी जाएगी.

जो यात्री जम्मू कश्मीर के बाहरी राज्यों से आ रहे हैं या प्रदेश के रेड जोन इलाकों से माता के दर्शनों के लिए कटरा पहुंचेंगे उनकी कोरोना रिपोर्ट  हेलीपैड पर देखी जाएगी. नेगेटिव रिपोर्ट वाले श्रद्धालुओं को ही श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भेजा जाएगा. वहीं, ताराकोट मार्ग पर लंगर और सांझी छत के पास प्रसाद केंद्र को भी खोला गया है. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अटका आरती, श्रद्धा सुमन और विशेष पूजा में फिलहाल किसी यात्री को बैठने नही दिया जाएगा.

वहीं, शिव सेना ने श्री माता वैष्णो देवी यात्रा के शुरू होने के बोर्ड के निर्णय का स्वागत किया. साथ ही इस यात्रा को बिना किसी बाधा के जारी रखने के लिए  कड़े एहतियात बरतने की अपील की है. जम्मू में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर मनीश साहनी ने कहा कि करीब पांच महीने के लम्बे इंतजार के बाद वैष्णो देवी यात्रा 16 अगस्त से शुरू होने जा रही है.

उन्होंने माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को बधाई देते हुए कहा कि बोर्ड की कड़ी मेहनत और बेहतर व्यवस्था ने इस यात्रा को संभव बनाया है. साहनी ने कहा कि शिवसेना लंबे समय से यात्रा शुरू करने की मांग कर रही थी. उन्होंने कहा कि  भविष्य में भी यात्रा में किसी तरह का बाधा उत्पन्न न हो इसके लिए श्राईन  बोर्ड को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए. उन्होंने तमाम तीर्थयात्रियों समेत  बोर्ड अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कोविड टैस्ट अनिवार्य किए जाने की अपील की.

इसके साथ ही यात्रा आरंभ बिंदु, बानगंगा, अधकूआरी और मुख्य भवन में सैनिटाइज़र सुरंगों को स्थापित करने की भी अपील की.  साहनी ने कहा कि यात्रा खुलने से श्रद्धालुओं के जम्मू और कटरा के पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों की काफी उत्साहित हैं.

यह भी पढ़ें.

राष्ट्रपति का देश के नाम संबोधन: कोरोना महामारी, गलवान घाटी, राम मंदिर सहित इन मुद्दों का जिक्र | 10 बड़ी बातें

यूपी: 15 अगस्त के दिन प्रदेश में हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशन-बस अड्डों पर सघन चेकिंग अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget