एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: सबूत जुटाने के लिए 4 राज्यों में हाथ-पैर मार रही पुलिस, फिर भी हाथ खाली, जानिए अबतक की अपडेट

Shraddha Murder Case: दिल्ली पुलिस की एक टीम हिमाचल के उस होटल की जांच करने भी पहुंची, जहां आफताब और श्रद्धा जाकर ठहरे हुए थे. एक टीम ने गुरुग्राम में आफताब के ऑफिस के लोगों से भी पूछताछ की.

Shraddha Murder Case: दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी आफताब को भले ही गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन कई सवाल अभी तक अनसुलझे हैं. पुलिस को अभी तक ऐसा कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है, जिससे आफताब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया जा सके. श्रद्धा की लाश को 35 टुकड़ों में काटने वाला हथियार या फिर श्रद्धा का सिर दोनों ही पुलिस की पहुंच से दूर है. इन अहम सबूतों को जुटाने के लिए पुलिस दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में हाथपांव मारने में जुटी है.

आफताब ने शुरू में दिल्ली पुलिस को चकमा देने के लिए कई मनगढ़ंत कहानियों का सहारा लिया, लेकिन कड़ाई से पूछने पर सारी सच्चाई उगल दी. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स भी बरामद कर लिए हैं. टूटी हुई हड्डियों से ये पक्का नहीं कि वो श्रद्धा की हैं, इसलिए पुलिस अब इनकी डीएनए जीनोम टेस्टिंग कराएगी. 

आफताब का होगा नार्को टेस्ट 

उधर कोर्ट ने पुलिस को आफताब का नार्को टेस्ट कराने की इजाजत भी दे दी है. साकेत कोर्ट ने रोहिणी फॉरेंसिक साइंस लैब को 5 दिनों के भीतर आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट कराने का आदेश दिया है. नार्को टेस्ट करने वाली टीम में फोरेंसिक एक्सपर्ट, डॉक्टर, मनोवैज्ञानिक होते हैं. पुलिस अधिकारी भी इस प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं.  उम्मीद है कि नार्को टेस्ट इस मर्डर से जुड़े कई राज खोल सकता है. इस पूरे टेस्ट की वीडियोग्राफी भी की जाएगी. 

DNA जांच की कार्रवाई शुरू की

श्रद्धा की हड्डियों के डीएनए जांच के लिए उसके पिता और भाई के खून के नमूने लिए गए. यह पता लगाने के लिए कि हड्डियां पीड़िता की हैं या नहीं, डीएनए विश्लेषण के लिए 'ए' (श्रद्धा) के पिता और भाई के रक्त के नमूने एकत्र किए गए हैं. इसके अलावा पुलिस को आफताब के कमरे से कुछ डिजिटल डिवाइस भी मिली हैं. पुलिस ने इन्हें भी जांच के लिए भेज दिया है. आफताब के फोन को भी फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. 

4 राज्यों में सबूत जुटा रही पुलिस

श्रद्धा मर्डर केस को सुलझाने के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं. ये टीमें 4 राज्यों मे सबूत तलाश रही है. एक टीम ने गुरुग्राम में स्थित एक कंपनी का दौरा किया, आफताब इस कंपनी में काम करता था. यहां के कर्मचारियों से आफताब के व्यवहार को जानने की कोशिश की गई. इसके अलावा एक टीम हिमाचल के उस होटल की जांच करने भी पहुंची, जहां आफताब और श्रद्धा जाकर ठहरे हुए थे.

ये भी पढ़ें-गुजरात चुनाव में श्रद्धा मर्डर केस की एंट्री, असम CM हिमंता बिस्वा बोले- 'हर शहर में पैदा होगा आफताब'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget