एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस में CFSL की 2 रिपोर्ट आईं, अब पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा हड्डियों का टुकड़ा

Shraddha Murder Case Update: श्रद्धा मर्डर केस में बरामद हड्डियों और खून के धब्बों की डीएनए जांच रिपोर्ट सामने आई है. डीएनए सैंपल श्रद्धा के पिता से मैच हो गया है.

Shraddha Murder Case Update: श्रद्धा मर्डर केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. जो हड्डियां पुलिस को जांच के दौरान मिली थीं, उनका डीएनए सैंपल श्रद्धा के पिता से मैच हो गया है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी सागर सिंह हुड्डा (Sagar Singh Hooda) ने बताया कि श्रद्धा हत्याकांड में जंगल से बरामद हड्डियों और खून के धब्बों की डीएनए (DNA) रिपोर्ट श्रद्धा के पिता के डीएनए से मैच कर गई है. सीएफएसएल (CFSL) ने हड्डियों और घर से मिले खून के धब्बों की रिपोर्ट सौंप दी है. ये खून के धब्बे सीएफएसएल (CFSL) ने छतरपुर में फ्लैट के किचन, बाथरूम और बेडरूम से लिए थे. दिल्ली पुलिस ने बताया कि सीएफएसएल से अभी 2 रिपोर्ट आई हैं जो केस की जांच को आगे बढ़ाने में बेहद महत्वपूर्ण हैं.

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक जिन हड्डियों का डीएनए (DNA) मिलान हो गया है उन्हें जल्द ही पोस्टमॉर्टम के लिए एम्स (AIIMS) भेजा जाएगा. सूत्रों ने बताया कि ऑटोप्सी के जरिये श्रद्धा की हत्या का सही दिन और समय पता लगाने की कोशिश भी की जाएगी. इतना ही नहीं पॉलीग्राफिक टेस्ट के बाद पुलिस ने जंगल से श्रद्धा के कुछ कपड़े भी बरामद किए गए हैं जो उसने आखिरी वक्त में पहने थे. ये कपड़े जंगलों से मिले हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. 

हड्डियों के डीएनए टेस्ट मैच

दिल्ली पुलिस जंगल से बरामद हड्डियों के डीएनए मिलान को बड़ी कामयाबी मान कर चल रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक ये मामला परिस्थितिजन्य सबूतों (Circumstancial Evidence) पर खड़ा था. लेकिन सीएफएसएल रिपोर्ट आने के बाद अब कड़ियों को जोड़ने में मदद मिलेगी, जिससे इस केस को मजबूती से अदालत में रख कर आफ़ताब को उसके अंजाम तक पहुचाया जा सकेगा.

कुछ दिन पहले मिली थी हड्डियां

दिल्ली पुलिस ने महरौली और गुरुग्राम के जंगलों से हड्डियों को बरामद किया था. सैंपल को सीएफएसएल (CFSL) भेजा गया था. इन हड्डियों के बारे में आरोपी आफताब ने ही पुलिस को बताया था. गौरतलब है कि द‍िल्‍ली पुलिस के अनुसार, आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी 'लिव-इन पार्टनर' श्रद्धा वालकर (27) की बीती 18 मई की शाम को कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी और उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे. आरोपी ने शव के टुकड़ों को दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक एक बड़े फ्रिज में रखा और बाद में उन्हें कई दिनों तक विभिन्न हिस्सों में फेंकता रहा था.

ये भी पढ़ें: Nirav Modi Extradition: नीरव मोदी को भारत लाने का रास्ता साफ, प्रत्यर्पण के खिलाफ ब्रिटेन में आखिरी अपील खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget