एक्सप्लोरर

'आफताब के खिलाफ श्रद्धा की शिकायत पर पुलिस ने क्या कार्रवाई की, जांच करेंगे', बोले देवेंद्र फडणवीस

Shraddha Murder Case News: श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब तिहाड़ जेल में बंद है. श्रद्धा की हत्या करने के बाद, आफताब ने उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए थे.

Shraddha Murder Case Update: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस को लेकर एक बयान दिया है. डिप्टी सीएम फडणवीस ने बयान में कहा कि नवंबर 2020 में आफताब पूनावाला (Aftab Poonawala) के खिलाफ श्रद्धा की ओर से दायर शिकायत पर पुलिस कार्रवाई की जांच की जाएगी. आफताब ने इस साल मई में श्रद्धा की हत्या की और उसके शरीर के कई टुकड़े कर जंगल में फेंक दिए थे. पिछले महीने इस नृशंस हत्या के खुलासे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया.  

श्रद्धा हत्याकांड का मामला मंगलवार (20 दिसंबर) को महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly) में उठाया गया. श्रद्धा ने 2020 में आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें श्रद्धा ने आरोप लगाया गया था कि आफताब पूनावाला ने उसे जान से मारने और उसके टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी थी. श्रद्धा ने महाराष्ट्र के पालघर के तुलिंज पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी. उसने अपनी शिकायत में कहा था कि आफताब ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी. 

क्यो बोले डिप्टी सीएम फडणवीस?

श्रद्धा ने आफताब के खिलाफ पुलिस में अपनी शिकायत पर कई आरोप लगाए थे. हालांकि, एमबीवीवी कमिश्नरेट के डीसीपी सुहास बावाचे ने कहा कि चिट्ठी सामने आने के बाद श्रद्धा ने बाद में अपनी शिकायत वापस ले ली थी. शिकायत पत्र के बारे में बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "अब तक यह पाया गया है कि शिकायत वापस लेने के लिए श्रद्धा वॉल्कर पर कोई राजनीतिक दबाव नहीं था. हम मामले की जांच कर रहे हैं." उन्होंने कहा कि आफताब के खिलाफ शिकायत दर्ज करने और उसे वापस लेने के बीच एक महीने का अंतर था. हम जांच करेंगे कि उस दौरान पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

मई में हुई थी श्रद्धा की हत्या

आफताब पूनावाला ने इसी साल मई में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉल्कर की हत्या कर दी थी. श्रद्धा की हत्या करने के बाद, आफताब ने उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए. इसके बाद उसने शव के टुकड़ों को दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने फ्लैट पर लगभग तीन हफ्ते के लिए 300 लीटर के फ्रिज में रखा. आफताब ने अगले 18 दिनों में श्रद्धा के शव के टुकड़ों को जंगल में जाकर फेंका. आफताब को दिल्ली पुलिस ने पिछले महीने गिरफ्तार किया था. फिलहाल वह 23 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में है और दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है.

इसे भी पढ़ेंः-

Bihar Hooch Tragedy: NHRC के दौरे पर घमासान, तेजस्वी ने पूछा- MP क्यों नहीं गए? मुआवजे पर बंटी है महागठबंधन की राय! बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP छोड़ने के बाद अब क्या करेंगे शहजाद पूनावाला? खुद बताया प्लान
BJP छोड़ने के बाद अब क्या करेंगे शहजाद पूनावाला? खुद बताया प्लान
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'छात्रों से व्यक्तिगत तौर पर मिलें'
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget