एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: आफताब का आज होगा नार्को टेस्ट, पॉलीग्राफ टेस्ट में कबूल चुका है गुनाह, छतरपुर-गुरुग्राम के जंगलों में फिर सर्च ऑपरेशन

Aftab Poonawala: अपनी 'लिव-इन पार्टनर' श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने पॉलीग्राफ टेस्ट में अपना गुनाह कबूल लिया है. आज आफताब का नार्को टेस्ट किया जाएगा.

Aftab Narco Test: दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder Case) में आज आरोपी आफताब पूनावाल का नार्को टेस्ट किया जाएगा. इससे पहले, आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ था, जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल लिया था. दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच करने के लिए अब एक SIT का भी गठन कर दिया है. वहीं आफताब के बयानों और अब तक की हुई जांच-पड़ताल के आधार पर छतरपुर और गुरुग्राम के जंगलों में फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा, ताकि शव के टुकड़ों या अन्य सबूतों को बरामद किया जा सके.

29 नवंबर को दिल्ली की एक अदालत ने रोहिणी स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएससी) में आफताब अमीन पूनावाला की नार्को जांच कराने की अनुमति दी थी. पूनावाला के वकील अबिनाश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को एक दिसंबर और पांच दिसंबर को रोहिणी स्थित प्रयोगशाला ले जाने की अनुमति दिए जाने का अनुरोध किया था, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सोमवार को हुआ था हमला

पूनावाला को लेकर जा रही एक पुलिस वैन पर सोमवार को एफएसएल के बाहर कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया था, जिसमें कुछ को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. इस घटना के मद्देनजर प्रयोगशाला के पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पूनावाला को पॉलीग्राफ जांच के लिए सोमवार को एफएसएल ले जाया गया था, तभी उस पर हमला हुआ.

पॉलीग्राफ टेस्ट में कबूला गुनाह

पॉलीग्राफ टेस्ट में आफताब पूनावाला ने अपराध को अंजाम देने की बात कबूल ली है. सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. सूत्रों के अनुसार अनेक सत्रों के बाद मंगलवार को पॉलीग्राफ परीक्षण समाप्त हुआ था. उन्होंने कहा, "आरोपी ने श्रद्धा वालकर की हत्या करने और उसके शव के टुकड़े करके अनेक क्षेत्रों में फेंकने की बात कबूली है."

श्रद्धा की हत्या और 35 टुकड़े

28 वर्षीय आफताब पूनावाला पर अपनी 'लिव-इन पार्टनर' श्रद्धा वालकर की हत्या करने और उसके शव के 35 टुकड़े करने का आरोप है. आरोप है कि उसने शव के टुकड़ों को दक्षिण दिल्ली में महरौली के अपने घर में करीब तीन सप्ताह तक 300 लीटर के एक फ्रिज में रखा और फिर कई रातों तक उसे शहर के विभिन्न स्थानों पर फेंकता रहा.

ये भी पढ़ें- Bengaluru Murder Case: बेंगलुरु में ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रह रही लड़की की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी संतोष धामी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget