एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब ने जमानत याचिका को लिया वापस, जानें वकील ने क्या कहा

Shraddha Murder Case: श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपी आफताब जेल में बंद है, जहां से उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया.

Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला ने कोर्ट को बताया है कि वो जमानत याचिका दायर नहीं करना चाहता है. आफताब की जमानत याचिका उनके वकील की तरफ से कोर्ट में दायर की गई थी, जिसके बाद कोर्ट ने कहा था कि इसके लिए पहले आफताब की सहमति जरूरी होगी. अब आफताब ने वकील से बात करने के बाद अपनी जमानत याचिका को वापस ले लिया है. 

क्या है पूरा मामला
दिल्ली की साकेत कोर्ट में श्रद्धा के आरोपी आफताब की तरफ से जमानत याचिका दायर की गई थी. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि इस पर आफताब की सहमति के लिए उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया जाए. आफताब को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसने कोर्ट से कहा कि वो अपने वकील से मुलाकात करना चाहता है और उसके बाद ही जमानत याचिका दायर करने पर फैसला लेगा. जिसके बाद अब आफताब ने कोर्ट को बताया है कि वो फिलहाल जमानत याचिका दायर नहीं करना चाहता है. आफताब ने एक ईमेल के माध्यम से अदालत को सूचित किया था कि उसने ‘वकालतनामे’ पर हस्ताक्षर तो किए थे, लेकिन उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसका वकील उसकी तरफ से ज़मानत याचिका दायर करने जा रहा है.

सुनवाई के दौरान आफताब के वकील ने कहा कि सोमवार को 50 मिनट तक आफ़ताब से बात हुई उसके बाद तय हुआ कि ज़मानत को वापस ले लेंगे. इसके साथ ही वकील ने कोर्ट से माफी भी मांगी, जिसमें उन्होंने कहा कि आगे से मिस कम्युनिकेशन नहीं होगा. आखिर में साकेत कोर्ट ने आफताब को अपनी जमानत याचिका वापस लेने की इजाजत दी.

श्रद्धा के पिता की वकील ने दी ये जानकारी
सुनवाई के बाद श्रद्धा के पिता की वकील सीमा कुशवाहा ने कहा कि आफताब के वकील ने जमानत अर्जी दाखिल की, लेकिन आफताब ने अपने वकील को जमानत की अर्जी दाखिल करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया. 90 दिन के अंदर पुलिस चार्जशीट दाखिल करेगी. मुझे उम्मीद है कि जल्द ही जांच पूरी होगी और चार्जशीट दाखिल होगी.

बता दें कि आफताब पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े करने का आरोप है. पुलिस ने कई बार आफताब से इस मामले को लेकर पूछताछ की है. साथ ही उसका पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट भी किया जा चुका है. फिलहाल पुलिस की कोशिश है कि आफताब के खिलाफ पक्के सबूत इकट्ठा कर उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाए. 

Coronavirus Alert: मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग ही नहीं... इन चीजों का भी जरूर रखें खयाल- सरकार ने भी जारी की है एडवाइजरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget