एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: आरोपी आफताब को ले जा रही गाड़ी पर तलवार से हमला, पुलिसवाले ने तानी बंदूक

Delhi Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला की गाड़ी पर हमला किया गया है. हमला करने वाले कुछ आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

Delhi Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला (Aftab Poonawala) की गाड़ी पर सोमवार (28 नवंबर) को दिल्ली के रोहिणी में हमला हुआ है. पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद एफएसएल टीम आफताब को लेकर बाहर निकली थी. तभी कुछ लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची और गाड़ी पर हमला कर दिया. इन लोगों के हाथों में तलवारें थी और ये आफताब को मारने की बात कह रहे थे. हमला होने पर एक पुलिसकर्मी वैन से बाहर आया और इन लोगों पर बंदूक तान दी.

गुस्साई भीड़ ने पुलिस वैन पर पत्थरबाजी भी की है. हमला करने वाले शख्स ने बोला कि, "उसको दो मिनट बाहर निकालो, मार दूंगा." आफताब की गाड़ी पर हमला करने वाले कुछ आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. हमलावरों ने हिंदू सेना के कार्यकर्ता होने का दावा किया है. 

पुलिस वैन में 5 पुलिसकर्मी थे मौजूद

डीसीपी रोहिणी गुरइकबाल सिंह ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि हमलावरों को हिरासत में लिया है. पूछताछ चल रही है और इसके पीछे कौन है पता कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जिस संगठन का नाम ये ले रहे हैं, उसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन पर जेल से कैदियों को लाने ले जाने की जिम्मेदारी है. पुलिस वैन में आफताब के साथ एक सब-इंस्पेक्टर और चार पुलिसकर्मी सहित 5 पुलिसकर्मी मौजूद थे, पुलिस वैन सुरक्षित है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद हुआ हमला

आफताब का रोहिणी के एफएसएल में पॉलीग्राफ टेस्ट हो रहा था. जिसके बाद पुलिस टीम उसे लेकर वापस जा रही थी. इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस वैन पर हमला कर दिया. इससे पहले FSL सहायक निदेशक संजीव गुप्ता ने कहा था कि एक्सपर्ट की टीम पॉलीग्राफ टेस्ट कर रही है और जल्द ही आज के सेशन पूरे कर लिए जाएंगे. अगर आवश्यकता हुई तो कल भी आफताब को इस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. पॉलीग्राफ टेस्ट खत्म होने के बाद नार्को टेस्ट की शरुआत की जाएगी. 

न्यायिक हिरासत में है आरोपी

आफताब पर अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा की हत्या करने और उसके शव के 35 टुकड़े करने का आरोप है. पुलिस के अनुसार, आफताब ने महरौली स्थित घर पर फ्रिज में शव के टुकड़ों को रखा था और फिर कई दिनों तक शहर भर में फेंकता रहा. आरोपी को शनिवार (26 नवंबर) को दिल्ली की एक कोर्ट ने 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था.

ये भी पढ़ें- 

Pandav Nagar Murder Case: दिल्ली के पांडव नगर में मिले लाश के 10 टुकड़ों की गुत्थी सुलझी, पत्नी और सौतेला बेटा गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget