एक्सप्लोरर

क्या भारत को चीन के साथ खत्म कर देने चाहिए सारे व्यापारिक संबंध? जानें- क्या कहता है ABP-CVoter का सर्वे

कुल मिलाकर एक स्वर में देश के लोगों ने कहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए भारत को चीन के साथ अपने व्यापारिक संबंध समाप्त कर देने चाहिए.

नई दिल्ली: गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए हैं. चीन के भी कई जवान हताहत हुए है लेकिन चीन आंकड़े जारी नहीं कर रहा है. चीन के इस रवैये के बाद देश में रोष का माहौल है. देश में अब चीन के सामानों का बहिष्कार करने की बात जोर पकड़ने लगी है. इस माहौल में एबीपी न्यूज़ ने सी-वोटर के साथ सर्वे किया और लोगों से ये जानना चाहा कि क्या ऐसे माहौल में भारत को चीन के साथ व्यापार संबंध जारी रखने चाहिए?

इस सर्वे में देश के 93.40 फीसदी लोगों ने कहा कि भारत को चीन के साथ सभी तरह के व्यापारिक संबंध खत्म कर देने चाहिए और सभी तरह के व्यापारिक समझौते रद्द कर देने चाहिए. वहीं 6.6 फीसदी लोगों का मानना है कि सीमा पर चीन के साथ तनाव के बावजूद व्यापारिक रिश्ते जारी रहने चाहिए.

सर्वे में महिलाओं-पुरुषों, हर उम्र के लोगों, छात्रों, आय वर्ग के लोगों, सोशल ग्रुप्स और क्षेत्रों के लोगों से बात की गई.

महिलाओं और पुरुष वर्ग का क्या है मत?

89.7 फीसदी पुरुषों ने कहा कि चीन के साथ व्यापारिक संबंध खत्म कर देने चाहिए तो 10.3 फीसदी पुरुषों ने इसे जारी रखने की बात कही. वहीं 97.5 फीसदी महिलाओं ने इस बात के पक्ष में अपना मत रखा कि भारत को चीन के साथ व्यापार खत्म कर देना चाहिए. वहीं, 2.5 फीसदी महिलाओं का माना है कि चीन के साथ व्यापार जारी ऱखना चाहिए.

अलग-अलग आयु वर्ग के लोग क्या कहते हैं?

इसके अलावा 25 साल से कम उम्र के 98.7 फीसदी युवाओं का मानना है कि चीन के साथ व्यापार खत्म कर देना चाहिए. वहीं 25 से 45 के उम्र के 98.1 फीसदी लोगों ने भी व्यापार खत्म की वकालत की. इसके अलावा 45 से 60 साल के उम्र के 69.8 फीसदी लोगों ने कहा कि अब चीन के साथ व्यापारिक रिश्ते बंद कर देने चाहिए. वहीं 60 साल से ऊपर की आयु वाले 98.6 फीसदी लोगों ने भी कहा कि चीन के साथ व्यापार बंद करने का समय आया गया है.

सर्वे में इसके अलावा 25 साल से कम उम्र के 1.3 फीसदी, 25 से 45 के उम्र के 1.9 फीसदी, 45 से 60 साल के उम्र के 30.2 फीसदी और 60 साल से ऊपर की आयु वाले 1.4 फीसदी लोगों ने कहा कि इसे जारी रखना चाहिए.

क्या सोचते हैं विभिन्न शिक्षित समूह

लोअर एजुकेशन वाले 98.5, मिडिल एजुकेशन वाले 96.6 और हायर एजुकेशन वाले 63.4 फीसदी लोगों ने कहा कि चीन के साथ व्यापारिक रिश्ते खत्म कर देने चाहिए. वहीं लोअर एजुकेशन वाले 1.5 फीसदी, मिडिल एजुकेशन वाले 3.4 फीसदी और हायर एजुकेशन वाले 36.6 फीसदी लोगों ने कहा कि चीन के साथ व्यापारिक जारी रहने चाहिए.

विभिन्न इनकम ग्रुप के लोगों का मत

लोअर इनकम ग्रुप वाले 98.8, मिडिल इनकम ग्रुप वाले 97.0 और हायर इनकम ग्रुप वाले 66.9 फीसदी लोगों ने चीन के साथ व्यापार खत्म करने का समर्थन किया. वहीं लोअर इनकम ग्रुप वाले 1.2 फीसदी , मिडिल इनकम ग्रुप वाले 3.0 और हायर इनकम ग्रुप वाले 33.1 फीसदी लोगों ने कहा कि चीन के साथ व्यापार जारी रखना चाहिए.

अलग-अलग सोशल ग्रुप के लोगों का मत?

एससी समुदाय के 97.1, एसटी समुदाय के 97.0, ओबीसी के 97.8 और 79.8 फीसदी सवर्ण समुदाय के लोगों ने चीने के साथ व्यापार खत्म करने के पक्ष में अपना मत दिया. इसके अलावा 96.7 फीसदी मुसलमानों, 94.7 फीसदी इसाइयों और 98 फीसदी सिख समुदाय के लोगों ने व्यापारिक रिश्ते खत्म करन की बात कही. वहीं अन्य समुदायों के 97 फीसदी लोगों ने कहा कि व्यापार खत्म होना चाहिए.

वहीं सर्वे में एससी समुदाय के 2.9, एसटी समुदाय के 3.o, ओबीसी के 2.2 और 20.2 फीसदी सवर्ण समुदाय के लोगों ने चीने के साथ व्यापार जारी रखने के पक्ष में मत दिया. इसके अलावा 3.3 फीसदी मुसलमानों, 5.3 फीसदी इसाइयों और 2 फीसदी सिख समुदाय के लोगों ने व्यापारिक रिश्ते जारी रखने की बात कही.

शहर और गांवों की क्या है राय?

सर्वे में 82.7 फीसदी शहरी लोगों ने कहा कि चीन के साथ व्यापार बंद होना चाहिए. इसके अलावा सेमी-अर्बन के 99.0 फीसदी और ग्रामीण इलाके के 97.5 फीसदी लोगों ने व्यापार खत्म करने की बात कही.

वहीं, 17.3 फीसदी शहरी लोगों ने कहा कि चीन के साथ व्यापार जारी रहना चाहिए. इसके अलावा सेमी-अर्बन के 1 फीसदी और ग्रामीण इलाके के 2.5 फीसदी लोगों ने व्यापारिक संबंध बरकरार रखने की बात कही.

क्या मानना है उत्तरी राज्यों की जनता का?

बिहार के 93.6, छत्तीसगढ़ के 98, दिल्ली के 99.6, गुजरात के 97.4, हरियाणा के 98, हिमाचल प्रदेश के 95.1, जम्मू-कश्मीर के 89.7, झारखंड के 99.4, मध्य प्रदेश के 97.5, महाराष्ट्र के 95.7, पंजाब के 94.5, राजस्थान के 98.1, उत्तर प्रदेश के 96 और उत्तराखंड के 98.1 फीसदी लोगों ने सर्वे में कहा कि भारत को चीन के व्यापार खत्म कर देना चाहिए.

वहीं बिहार के 6.4, छत्तीसगढ़ के 2, दिल्ली के 0.4, गुजरात के 2.6 , हरियाणा के 2, हिमाचल प्रदेश के 4.9, जम्मू-कश्मीर के 10.3, झारखंड के 0.6, मध्य प्रदेश के 2.5, महाराष्ट्र के 4.3, पंजाब के 5.5, राजस्थान के 1.9, उत्तर प्रदेश के 4.0 और उत्तराखंड के 1.9 फीसदी लोगों ने सर्वे में कहा कि भारत को चीन के व्यापार जारी रखना चाहिए.

लोकसभा 2019 के आधार पर लोगों की राय?

विपक्ष के 88.3 फीसदी समर्थकों ने कहा कि चीन के साथ व्यापारिक रिश्ते खत्म होने चाहिए. वहीं बीजेपी और एनडीए के 97.9 फीसदी समर्थकों ने कहा कि व्यापारिक संबंध बंद कर देने चाहिए.

वहीं सर्वे में विपक्ष के 11.7 फीसदी समर्थकों ने कहा कि चीन के साथ व्यापारिक रिश्ते जारी रहने चाहिए. वहीं बीजेपी और एनडीए के 2.1 फीसदी समर्थकों ने कहा कि सीमा पर तनाव के बावजूद भी व्यापारिक संबंध बंद नहीं होना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget