एक्सप्लोरर

Hijab Controversy: स्कूलों में हिजाब पर बैन लगना चाहिए या नहीं? जानिए सर्वे में लोगों ने क्या कहा

Hijab Ban: हिजाब को लेकर देश में पिछले काफी समय से बहस हो रही है. कर्नाटक से शुरू हुआ यह विवाद अब राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है.

CVoter Survey On Hijab Ban: पिछले एक साल से देश में कुछ मुद्दों पर जमकर बहस चल रही है. इन्ही मुद्दों में से एक है शिक्षण संस्थानों में हिजाब को बैन करना. कर्नाटक में इस मुद्दे पर काफी बवाल भी देखने को मिला. अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चुका है. इसी मुद्दे पर इंडिया टुडे-सीवोटर ने देश का मूड जानने के लिए सर्वे किया. इस सर्वे में 1.41 लाख लोगों ने हिस्सा लिया था. 

क्या स्कूल में हिजाब बैन होना चाहिए? इस सवाल पर जनता ने मिली-जुली राय रखी. यह सर्वे गुरुवार (26 जनवरी) को जारी हुआ. सर्वे में 1,40,917 लोगों ने हिस्सा लिया था. इसके अलावा सीवोटर की ओर से नियमित रूप से लिए जाने वाले इंटरव्यूज में से 1,05,008 लोगों की राय भी इस्तेमाल की गई है.

हिजाब बैन पर लोगों की राय?

इस सर्वे के मुताबिक, 57 फीसदी लोगों ने हिजाब बैन का समर्थन किया. वहीं, 26 फीसदी लोग ऐसे थे जिन्होंने कहा कि हिजाब पर बैन नहीं होना चाहिए. बता दें कि कर्नाटक में शिक्षण संस्थानों में हिजाब बैन के मामले में सुप्रीम कोर्ट की दो-न्यायाधीशों की पीठ ने खंडित फैसला सुनाया था. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट की बड़ी बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है. याचिका में कर्नाटक हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी. 

3 जजों की बेंच होगी गठित

सुप्रीम कोर्ट ने मामले को तत्काल सुनवाई के लिए लिस्टेड किया है. सुनवाई के लिए तीन जजों की बेंच बनाई जाएगी. यह बेंच तय करेगी कि शिक्षण संस्थानों में हिजाब बैन सही है या गलत. बता दें कि कर्नाटक हाई कोर्ट ने शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध हटाने से इनकार कर दिया था.

हाई कोर्ट ने क्या कहा था?

कर्नाटक हाई कोर्ट ने राज्य सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया था. हाई कोर्ट ने कहा था कि इस्लाम के मुताबिक हिजाब पहनना जरूरी नहीं है. हाई कोर्ट ने शिक्षण संस्थानों में हिजाब पर लगे बैन को हटाने से इनकार कर दिया था. हालांकि, इसके बाद भी विरोध-प्रदर्शन देखने को मिले थे. हाई कोर्ट के फैसले का भी विरोध देखने को मिला था.

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को कितना फायदा, क्‍या खरगे पर है लोगों का विश्वास? सर्वे में सामने आया सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
3 दिन में जुकरबर्ग...', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी
3 दिन के भीतर माफी मांगें जुकरबर्ग', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी
इस राज्य में कटेंगे 60 लाख वोट, SIR के बाद बड़ा खुलासा
इस राज्य में कटेंगे 60 लाख वोट, SIR के बाद बड़ा खुलासा
7 साल पहले आज ही के दिन हटा था आर्टिकल 370, जम्मू कश्मीर के लिए क्या बोले PM मोदी
7 साल पहले आज ही के दिन हटा था आर्टिकल 370, जम्मू कश्मीर के लिए क्या बोले PM मोदी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Embed widget